• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में रेल यात्रियों का सफर होगा प्रभावित, बीना में यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 4 मेमू ट्रेन रद, 11 डायवर्ट

बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग के बाद लाइन और प्लेटफार्म की अनुपलब्धता के कारण ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

By anjali tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 07:53:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 07:53:22 PM (IST)
एमपी में रेल यात्रियों का सफर होगा प्रभावित, बीना में यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 4 मेमू ट्रेन रद, 11 डायवर्ट
बीना यार्ड रीमॉडलिंग से बदलेगा ट्रेनों का शेड्यूल।

HighLights

  1. भोपाल-बीना मेमू अब मंडी बामोरा तक चलेगी
  2. बीना यार्ड रीमॉडलिंग से बदलेगा ट्रेनों का शेड्यूल
  3. बीना बायपास होकर गुजरेंगी 11 एक्सप्रेस ट्रेनें

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग के बाद लाइन और प्लेटफार्म की अनुपलब्धता के कारण ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसका असर भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से बीना, खुरई, कटनी, ललितपुर और कोटा जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने चार मेमू ट्रेनों को 17 से 25 अक्टूबर तक निरस्त किया है। वहीं, 11 एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और 14 ट्रेनों के प्रारंभिक या गंतव्य स्टेशन में बदलाव किया गया है।

भोपाल-बीना यात्रियों को होगी परेशानी

भोपाल से बीना जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी रखनी होगी। भोपाल–बीना मेमू (61631 और 11605) निर्धारित अवधि में मंडी बामोरा तक ही चलेगी। वहीं, बीना–भोपाल मेमू (11606 और 61632) मंडी बामोरा से प्रारंभ होगी। ऐसे में यात्रियों को बीना तक पहुंचने या वहां से आगे जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।


ये चार मेमू ट्रेनें रहेंगी निरस्त

बीना–रूठियाई मेमू (61611), रूठियाई–बीना मेमू (61612), बीना–रूठियाई मेमू (61625) और रूठियाई–बीना मेमू (61626) के 17 से 25 अक्टूबर तक कुल नौ-नौ फेरे निरस्त रहेंगे।

11 एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले रास्ते

बांद्रा टर्मिनस–मुजफ्फरपुर (19053), मुजफ्फरपुर–सूरत (19054), गोरखपुर–ओखा (15045), ओखा–गोरखपुर (15046), अहमदाबाद–दरभंगा (19165), दरभंगा–अहमदाबाद (19166), अहमदाबाद–बनारस सिटी (19167) और बनारस सिटी–अहमदाबाद (19168) एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर महादेवखेड़ी, मालखेड़ी और आगासोद के रास्ते बीना को बायपास करेंगी।

यह भी पढ़ें- कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा, 10वें दिन में ही कैदी फरार, शौचालय की छत से कूदकर फांदी दीवार

भोपाल–जोधपुर (14814) और जोधपुर–भोपाल (14813) एक्सप्रेस 17 से 19 अक्टूबर तक संत हिरदाराम नगर, मक्सी और रूठियाई होकर चलेंगी। तिरुचिरापल्ली–भगत की कोठी एक्सप्रेस (20482) 17 अक्टूबर को संत हिरदाराम नगर, मक्सी, नागदा, कोटा और सवाई माधोपुर होकर संचालित होगी।

इन स्टेशनों से चलेंगी अन्य मेमू

ललितपुर–बीना ट्रेन आगासोद और कटनी–बीना ट्रेन खुरई तक चलेगी। कोटा–बीना की कुछ सेवाएं महादेवखेड़ी और मुंगावली तक सीमित रहेंगी। बीना–कटनी, बीना–कोटा और बीना–कटनी मुड़वारा की संबंधित सेवाएं भी वैकल्पिक स्टेशनों से प्रारंभ होंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेशन और समय जांचना चाहिए।