गायत्री शक्ति पीठ में युवाओं का आत्म विश्वास बढ़ाने व आत्म निर्भर बनाने दिया जा रहा प्रशिक्षण
योगाचार्य प्राकृतिक चिकित्सक जितेंद्र चौहान ने युवाओं को स्वस्थ, आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत ही सरल और व्यवहारिक सूत्र बता रहे हैं। ...और पढ़ें
By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 28 Mar 2022 04:28:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Mar 2022 04:28:10 PM (IST)

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। गायत्री शक्ति पीठ एमपी नगर में चल रहे पांच दिवसीय युवा प्रशिक्षक प्रशिक्षण के चौथे दिन पर विषय विशेषज्ञ वक्ता अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। योगाचार्य प्राकृतिक चिकित्सक जितेंद्र चौहान ने युवाओं को स्वस्थ, आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत ही सरल और व्यवहारिक सूत्र बता रहे हैं। वो कह रहे हैं कि हमारी शिक्षा प्रणाली नौकरी करना सिखाती है। स्वावलंबन का अर्थ अपने स्वयं के द्वारा बनाई हुई वस्तुओं से स्वयं का और समाज का पोषण करना है। विदेशी वस्तुओं का उपायों नहीं करें। जैविक व ऋषि कृषि को अपनाना होगा। युवाओं को स्वावलंबी बनाने से उनके आत्मविश्वास को बल मिलेगा। उन्होंने बर्मी कंपोस्ट खाद मधुमक्खी पालन आमला उत्पाद के कई सरल सूत्र एवं उनकी तकनीकी जानकारी युवाओं को दी। द्वितीय सत्र में शांतिकुंज हरिद्वार से आए केदार प्रसाद दुबे ने कार्यकर्ता निर्माण विषय पर मार्गदर्शन दे रहे हैं। अपने मार्गदर्शन में उन्होंने कहा कि हमारा तत्त्वदर्शन आत्म निर्माण निर्माण कराना है। कार्यकर्ता का चिंतन चरित्र व्यवहार आदर्श हो इसके केंद्र में व्यक्ति निर्माण है जो एक सतत प्रक्रिया है। हम सुधरेंगे युग सुधरेगा का सूत्र अपनाना है के आधार पर संस्था को साधन नहीं उत्कृष्ट कार्यकर्ता चाह प्रमाणिकता होना, नेतृत्व करना मानवा निरंकारी होना आवश्यक है। सत्य तृतीय कालखंड में सदानंद आंबेडकर ने व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत व्यशन से बचाए सृजन में लगाएं व्यसन से होने वाले नुकसान, व्यसन की लत कैसे पड़ती है, व्यसन क्या है? इसके बारे में युवाओं को जानकारी दी जा रही है। शांतिकुंज हरिद्वार के युवा प्रकोष्ठ के आशीष सिंह ने प्रमाणित कार्यकर्ता एवं की मुख्य ज्वलंत समस्या बेरोजगारी को स्वाबलंबन के माध्यम से कैसे स्वाबलंबी जीवन किया जाए के सरल सूत्र दिए जाने के बारे में बताया जा रहा है। गायत्री शक्ति पीठ से जुड़े 150 युवाओं को शिविर दिया जा रहा है। जिसमें जीवन जीने की कला से लेकर युवाओं के विकास पर विशेषज्ञ बता रहे हैं। मंगलवार को शिविर का अंतिम दिन है। ये 150 युवा भोपाल व प्रदेश के अन्य जिलों के युवाओं को प्रशिक्षण देने का काम करेंगे।