भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल; कलेक्टर ने बदले 4 तहसीलदार, देर शाम जारी हुआ आदेश
कलेक्टर ने कोलार एसडीएम प्रकाशचंद पांडे को हटाया था। इसके बाद तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल माना जा रहा है।
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 08:29:32 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 08:40:01 AM (IST)
भोपाल में चार तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। प्रतीकात्मकHighLights
- सौरभ वर्मा को हुजूर तहसील की जिम्मेदारी
- करुणा दंडोतिया और निधि तिवारी का कार्यक्षेत्र बदला
- अतुल शर्मा को भू-संसाधन प्रबंधन का जिम्मा
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। शुक्रवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार गोविंदपुरा में पदस्थ तहसीलदार सौरभ वर्मा को हुजूर तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं टीटीनगर की प्रभारी तहसीलदार करुणा दंडोतिया को गोविंदपुरा वृत्त में पदस्थ किया गया है।
निधि तिवारी को टीटी नगर की जिम्मेदारी
इसी तरह भू-संसाधन प्रबंधन का काम देख रहीं तहसीलदार निधि तिवारी को टीटीनगर वृत्त भेजा गया है। जबकि हुजूर तहसील में पदस्थ तहसीलदार अतुल शर्मा को वहां से हटाकर भू-संसाधन प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासनिक कसावट के लिए एक्शन
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कलेक्टर ने कोलार एसडीएम प्रकाशचंद पांडे को हटाया था। इसके बाद तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल माना जा रहा है।