• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल-इंदौर मेट्रो में सफर होगा 44% तक सस्ता, 11 अक्टूबर से मिलेगा धमाकेदार ऑफर, जानिए कैसे उठाएं फायदा

11 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाली यह विशेष प्रमोशनल योजना 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। ऐप बोनस के साथ मिलकर यह कुल फायदा 44% तक पहुंच जाता है।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 01:07:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 01:07:13 PM (IST)
भोपाल-इंदौर मेट्रो में सफर होगा 44% तक सस्ता, 11 अक्टूबर से मिलेगा धमाकेदार ऑफर, जानिए कैसे उठाएं फायदा
भोपाल-इंदौर मेट्रो में 31 दिसंबर तक छूट की बौछार (AI तस्वीर)

HighLights

  1. भोपाल-इंदौर मेट्रो में 31 दिसंबर तक छूट की बौछार
  2. MP Metro ऐप से रिचार्ज पर 44% तक का डिस्काउंट
  3. अब सिर्फ 2 यात्री भी ले सकेंगे ग्रुप टिकट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने त्यौहारी सीजन को देखते हुए यात्रियों को किराए में 25% अतिरिक्त छूट देने का फैसला किया है। 11 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाली यह विशेष प्रमोशनल योजना 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। ऐप बोनस के साथ मिलकर यह कुल फायदा 44% तक पहुंच जाता है।

न्यूनतम फेयर टिकट पर लागू नहीं होगी छूट

इस नई व्यवस्था के तहत सिंगल जर्नी टिकट (SJT) पर 25% की अतिरिक्त छूट दी जा रही है, हालांकि 20 रुपये वाले न्यूनतम फेयर टिकट पर यह लागू नहीं होगी। इसके अलावा रिटर्न जर्नी टिकट (RJT) पर छूट को 5% से बढ़ाकर 30% और ग्रुप टिकट (GT) पर मिलने वाली छूट को 10% से बढ़ाकर 35% कर दिया गया है।


ग्रुप डिस्काउंट के नियमों को भी काफी आसान बना दिया गया है; अब कम से कम 8 यात्रियों की बाध्यता को खत्म कर केवल 2 यात्रियों (जैसे कपल या दोस्तों) के साथ सफर करने पर भी ग्रुप टिकट की सुविधा उपलब्ध होगी।

ई-वॉलेट रिचार्ज पर यात्रियों को होगा दोहरा फायदा

एमपीएमआरसीएल मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-वॉलेट रिचार्ज करने पर यात्रियों को पहले से ही रिचार्ज राशि के अनुसार 8 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक बोनस राशि का लाभ दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत 200 से 499 रुपये तक के रिचार्ज पर 8 प्रतिशत, 500 से 999 तक पर 10 प्रतिशत, 1,000 से 1,499 तक पर 12 प्रतिशत तथा 1,500 से 2,000 रुपये तक के रिचार्ज पर 15 प्रतिशत बोनस राशि मिलती है।

अब इस मौजूदा ई-वॉलेट बोनस सुविधा के साथ नई प्रमोशनल टिकट छूट का लाभ मिलने से यात्रियों को टिकट पर अधिकतम लगभग 44 प्रतिशत का लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें- इंदौर व भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, 11 अक्टूबर से किराए पर मिलेगी 25% अतिरिक्त छूट

कितना किराया किया गया निर्धारित

मेट्रो स्टेशनों पर ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट्स लगे होने के कारण यात्री MP Metro ऐप, UPI, QR कोड और ई-वॉलेट के ज़रिए आसानी से डिजिटल और कैशलेस टिकटिंग का लाभ ले सकते हैं। किराए की बात करें तो 1 से 2 स्टेशन के लिए 20 रुपये, 3 से 5 स्टेशन के लिए 30 रुपये, 6 से 8 स्टेशन के लिए 40 रुपये और पूरे रूट का अधिकतम किराया 80 रुपये निर्धारित है।