• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Twisha Sharma death case: CBI को अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश, कोर्ट ने गिरीबाला सिंह और उनके बेटे की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ाई

अदालत ने मॉडल से एक्ट्रेस बनीं त्विषा शर्मा की मौत के मामले में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ा द...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 02:10:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 02:10:33 PM (IST)
Twisha Sharma death case: CBI को अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश, कोर्ट ने गिरीबाला सिंह और उनके बेटे की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ाई

HighLights

  1. गिरीबाला और उनके बेटे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए
  2. त्विषा 12 मई को ससुराल में फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं
  3. सीबीआई को 11 अगस्त तक अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधित, भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भोपाल जिला और सत्र न्यायालय के सामने पेश हुए। अदालत ने मॉडल से एक्ट्रेस बनीं त्विषा शर्मा की मौत के मामले में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ा दी है।

मंगलवार को हिरासत की अवधि बढ़ाते हुए अदालत ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की अतिरिक्त समय की मांग को स्वीकार कर लिया, क्योंकि मामले की जांच अंतिम चरण में है।

त्विषा 12 मई को ससुराल में फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं

गिरीबाला सिंह, त्विषा की सास हैं और समर्थ सिंह उनके पति हैं। त्विषा 12 मई को अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं। बाद में रिटायर्ड जज और उनके बेटे को दहेज के लिए परेशान करने, मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।


सीबीआई को 11 अगस्त तक अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

त्विषा के परिवार की ओर से पेश वकील अंकुर पांडे ने बुधवार को बताया कि जस्टिस राम प्रताप मिश्रा की विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए सीबीआई को 11 अगस्त तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया। सीबीआई ने विशेष अदालत को बताया कि जांच अंतिम चरण में है और बाकी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।

मामले की अगली सुनवाई अब 11 अगस्त को होगी

अदालत ने कहा कि जांच अंतिम चरण में है। इस आधार पर सीबीआई ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई अब 11 अगस्त को होगी।

वकील ने कहा कि सीबीआई 11 अगस्त को अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी। इससे पहले, 25 जुलाई को विशेष अदालत ने यह कहते हुए गिरीबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी कि उन पर लगे आरोप गंभीर प्रकृति के हैं।

आरोप लगाते हुए परिवार मप्र हाई कोर्ट पहुंचा था

प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम में खामियों का आरोप लगाते हुए, त्विषा का परिवार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहुंचा था। इसके बाद हाई कोर्ट ने दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) की टीम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। बाद में जांच CBI को सौंप दी गई।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा मौत मामला: पूर्व जज गिरीबाला सिंह की जमानत अर्जी कई अदालतों से गुजरने के बाद सुनी गई, फैसला सुरक्षित