• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

ऐन वक्त पर बदला केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम, दिल्ली से बुलावा आते ही रद हुए भोपाल के दो बड़े आयोजन

दिल्ली से मिले संदेश के बाद अमित शाह के वर्चुअल बैठक में शामिल होने की जानकारी सामने आई। आईआईएसईआर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे, ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 07:32:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 07:32:40 PM (IST)
ऐन वक्त पर बदला केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम, दिल्ली से बुलावा आते ही रद हुए भोपाल के दो बड़े आयोजन
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

HighLights

  1. भोपाल में अमित शाह के दो कार्यक्रम निरस्त
  2. वर्चुअल बैठक के चलते कार्यक्रम बदले
  3. नशामुक्ति अभियान पर बातचीत भी रद

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार शाम को आईआईएसईआर (आइसर) भोपाल में 'अत्रि' परिसर और भोपाल पश्चिमी बायपास का भूमिपूजन करने वाले थे। उनके दोनों कार्यक्रम अचानक निरस्त कर दिए गए।

यह भी पढ़ें- '3 साल में मिलेगी हर दोषी को सजा;' भोपाल में बोले अमित शाह- तारीख पर तारीख...के ताने से जल्द मुक्त होगी भारत की न्याय व्यवस्था

मैसेज आने के बाद हुआ बदलाव

बताया जा रहा है दिल्ली से मिले संदेश के बाद अचानक उन्हें किसी वर्चुअल बैठक में शामिल होना पड़ा, जिससे बाकी दो कार्यक्रमों में वे शामिल नहीं हो पाए।

आइसर के कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेजा, जबकि पश्चिमी बायपास का भूमिपूजन टाल दिया गया।

नशामुक्ति अभियान को लेकर वह पत्रकारों से बातचीत करने वाले थे, पर इसे भी रद कर दिया गया। वे लगभग आधे घंटे में दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाले हैं।