• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में दो अलग-अलग घटनाओं में युवकों ने लगाई फांसी, खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

कोलार इलाके में रहने वाले दो युवकों ने घर में फांसी लगा ली। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

By Brijendra RishishwarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 05:06:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 05:06:32 PM (IST)
भोपाल में दो अलग-अलग घटनाओं में युवकों ने लगाई फांसी, खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
भोपाल में दो अलग-अलग घटनाओं में युवकों ने लगाई फांसी

HighLights

  1. कोलार के सर्वधर्म कॉलोनी और बांसखेड़ी में दो युवकों ने फांसी लगाई
  2. अब्बास नगर में बिजली का करंट लगने से मिस्त्री की हुई मौत
  3. ग्राम कजलास में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की संदिग्ध मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोलार इलाके में रहने वाले दो युवकों ने घर में फांसी लगा ली। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार संदीप कौशिक (31) छिंदवाड़ा का रहने वाला था। फिलहाल वह सर्वधर्म कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में रहता था और बिल्डिंग के पास ही भाई के साथ मिलकर नाश्ते की दुकान चलाता था।

सोमवार सुबह छोटा भाई दुकान शुरू करने की तैयारी करने लगा। इसी दौरान वह कुछ सामान लेने के लिए फ्लैट पर पहुंचा तो संदीप फांसी पर लटका मिला। उसे तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


इसी प्रकार बांसखेड़ी कोलार रोड पर रहने वाला गोपाल अहिरवार निजी काम करता था। रविवार की रात वह भोजन करने के बाद सो गया था। सोमवार सुबह परिजनों की नजर पड़ी तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला।

बिजली का करंट लगने से मिस्त्री की मौत, संदिग्ध हालत में महिला ने तोड़ा दम

कोलार थानांतर्गत अब्बास नगर में रहने वाला संजीत पासवान मिस्त्री का काम करता था। सोमवार सुबह उसे बिजली का करंट लग गया था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। करंट लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इधर खजूरी सड़क थानांतर्गत ग्राम कजलास में रहने वाली रानी किरार (32) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जाता है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा वर्ष में दो बार, शोध छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाकर 25,000 प्रतिमाह होगी, 5 करोड़ का बनेगा 'आइडिया फंड'