केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का भोपाल एम्स में निधन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई चौहान का उपचार के दौरान भोपाल एम्स में निधन हो गया।
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 11:33:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 11:33:14 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का भोपाल एम्स में निधनHighLights
- काशी बाई चौहान का उपचार के दौरान भोपाल एम्स में निधन
- भोपाल के साकेत नगर स्थित निवास 9-बी पर अंतिम दर्शन
- अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे सीहोर जिले के ग्राम जैत में होगा
डिजीटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का उपचार के दौरान भोपाल एम्स में निधन हो गया है।
स्वर्गीय काशीबाई चौहान का पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक उनके भोपाल स्थित निवास 9-बी, साकेत नगर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे सीहोर जिले के ग्राम जैत में होगा।