यूपी सीएम योगी और हरियाणा सीएम सैनी पहुंचे भोपाल, शिवराज सिंह चौहान की माता को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता स्वर्गीय काशी बाई की श्रद्धांजलि सभा और तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे।
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 03:31:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 03:31:37 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित निज निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नईदुनिया।HighLights
- भोपाल पहुंचे दो राज्यों के मुख्यमंत्री
- स्वर्गीय काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए
- शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता स्वर्गीय काशी बाई की श्रद्धांजलि सभा व तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को देश के कई वरिष्ठ नेता राजधानी भोपाल पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित निज निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें- भोपाल में सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला; बोले- 60 साल सिर्फ तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति की
सीएम सहित कई नेता रहे मौजूद
दोनों मुख्यमंत्रियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।