'अफसरों के इलाकों में सीमेंटेड, EWS में डामर'; भोपाल के बाग मुगलिया में 17 करोड़ के सड़क टेंडर में भेदभाव पर बवाल
बाग मुगलिया एक्सटेंशन कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर रहवासियों ने लोक निर्माण विभाग पर अलग-अलग मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। कॉलोनी में 1206 से अधि...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 12:47:12 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 12:47:12 PM (IST)
रहवासियों ने लोक निर्माण विभाग पर भेदभाव का आरोप लगाया है। सौ- रहवासीHighLights
- 17 करोड़ रुपये के टेंडर में भेदभाव का आरोप
- EWS और LIG क्षेत्रों में डामर की सड़क
- मांग नहीं मानी तो सड़क पर होगा सुंदरकांड
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बाग मुगलिया एक्सटेंशन कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर रहवासियों ने लोक निर्माण विभाग पर भेदभाव का आरोप लगाया है। बाग मुगलिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि करीब 85 एकड़ में फैली कॉलोनी में 1206 से अधिक मकान हैं।
यहां सड़क निर्माण के लिए 29 अप्रैल 2026 को करीब 17 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हुआ था।
सड़क निर्माण में भेदभाव
रहवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों और बड़े आवासों वाले क्षेत्रों में सीमेंटेड सड़क बनाई गई, जबकि ईडब्ल्यूएस और एलआईजी क्षेत्रों में डामर की सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया।
इसे लेकर रहवासियों ने प्रदर्शन कर क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री कृष्णा गौर और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सीमेंटेड सड़क बनाने की मांग की है।
विरोध में होगा सुंदरकाण्ड
समिति का आरोप है कि एक ही कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए अलग-अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर में सीमेंटेड और डामर दोनों तरह की सड़कें शामिल हैं।
रहवासियों ने चेतावनी दी है कि मांग पर सुनवाई नहीं हुई तो शनिवार को सड़क पर बैठकर सुंदरकांड किया जाएगा।