• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर बवाल, कलेक्टर-एसपी के न पहुंचने पर कांग्रेस लाएंगी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

बालाघाट में मृत बच्चों के स्वजन से मिलने पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के न पहुंचने पर प्रदेश...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 09:18:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 09:18:46 PM (IST)
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर बवाल, कलेक्टर-एसपी के न पहुंचने पर कांग्रेस लाएंगी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
बालाघाट में अफसरों की गैरमौजूदगी पर गरमाई राजनीति।

HighLights

  1. बालाघाट में अफसरों की गैरमौजूदगी पर गरमाई राजनीति
  2. प्रदेश के आर्थिक हालात और विमान खरीदी पर सवाल
  3. भाजपा नेताओं के बयानों पर जीतू पटवारी का पलटवार

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। गुरुवार को बालाघाट में मृत बच्चों के स्वजन से मिलने पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के न पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए वह विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे। पटवारी ने कहा कि बीमारी व कुपोषण से हुई आदिवासी बच्चों की मौत, विषाक्त कफ सिरप, जहरीली शराब और दूषित पानी से हुई मौतों पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।


गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखेगी कांग्रेस

पटवारी ने कहा कि राहुल के कार्यक्रम की पूर्व सूचना और मुख्य सचिव से संवाद के बावजूद दोनों अधिकारियों का अनुपस्थित रहना प्रोटोकॉल व्यवस्था का उल्लंघन है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण है।

ऐसे दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक समन्वय को लेकर स्पष्टता होनी चाहिए। कांग्रेस इस मामले को सक्षम मंचों पर उठाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरे मामले में रिपोर्ट तलब करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एमपी में गांव और वार्डों में ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, कलेक्टर करेंगे निगरानी, पोर्टल पर दर्ज होगा डेटा

राजनीति करने नहीं आदिवासियों का दर्द समझने आए थे राहुल

उन्होंने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बैगा आदिवासी परिवारों से मिलने आने को राजनीति से जोड़ना ओछी मानसिकता है। राहुल गांधी यहां राजनीति करने नहीं बल्कि आदिवासियों का दर्द समझने आए थे। उन्होंने प्रदेश की आर्थिक हालत पर कहा कि सरकार प्रदेश को कर्ज में डुबोती जा रही है। नए वाहन खरीदने पर रोक है, लेकिन सैकड़ों करोड़ का विमान और हेलीकॉप्टर खरीदा जा रहा है।