भोपाल में 12 अप्रैल को UPSC का एग्जाम, 19 केंद्रों पर 6,500 अभ्यर्थी देंगे NDA और CDS परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए), नेवल अकादमी (एनए) और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की परीक्षा आयोजित की जाए...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 07:12:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 07:12:17 PM (IST)
परीक्षा में 6,500 अभ्यर्थी होंगे शामिल। नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए), नेवल अकादमी (एनए) और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। राजधानी में इस परीक्षा के लिए कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग साढ़े छह हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रशासनिक तैयारियां और परीक्षा केंद्र
प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि परीक्षा सुचारु और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। राजधानी के शासकीय बालक स्टेशन एरिया स्कूल, शासकीय नवीन अरेरा कालोनी, शासकीय बालक हाई स्कूल कोटरा सुल्तानाबाद सहित अन्य केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा का समय और सत्र
सीडीएस परीक्षा का आयोजन 2 से 3 सत्रों में सात केंद्रों पर सुबह नौ बजे से किया जाएगा, जबकि एनडीए और एनए की परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- भोपाल में घर का सपना होगा पूरा, नगर निगम दीपड़ी में बनाएगा 1100 फ्लैट्स , ₹90 करोड़ होंगे खर्च
परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश
- एनडीए के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
- प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र साथ लाना जरूरी है।
- बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
- परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।