भाजपा OBC मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में MP के 4 नेता शामिल, वैभव पवार बने राष्ट्रीय मंत्री
भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के चार नेताओं को जगह दी है। मोर्चा में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और अन्य दायित्वों पर कुल 45 नेताओं की नियुक्ति की गई है।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 11:03:44 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 11:03:44 AM (IST)
पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार बने राष्ट्रीय मंत्री। सौ-सोशल मीडियाHighLights
- ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में MP के 4 नेताओं को जगह
- पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार बने राष्ट्रीय मंत्री
- भोपाल, सिवनी, इंदौर और ग्वालियर के नेताओं को किया शामिल
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य दायित्व पर नियुक्त की है। मोर्चा में पार्टी के कुल 45 नेताओं दायित्व सौंपा गया हैं। इनमें मध्य प्रदेश के चार नेता शामिल है।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके वैभव पवार को मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वैभव मूलत: सिवनी के रहने वाले हैं।
इंदौर और ग्वालियर से भी चयन
इसी तरह इंदौर के रहने वाले प्रदीप माहौर सोनी को मोर्चा का इंटरनेट मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया है। वह पहले पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट के रूप में सक्रिय थे।
प्रदेश के सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता को ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। समीक्षा ग्वालियर नगर निगम की महापौर रह चुकी हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने ग्वालियर दक्षिण सीट से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था।