
नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। शहर के तपोभूमि स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में जश्न के नाम पर लापरवाही सामने आई है। भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हो रहा है। इसमें वे सुरक्षा के तमाम मानकों को दरकिनार कर हाथ में जलता हुआ पटाखा लिए घूमते नजर आ रहे हैं।
दिनदहाड़े हुए इस घटनाक्रम में विधायक परिहार जलते हुए पटाखे को हवा में लहराते हुए चिंगारियां उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चारों तरफ पटाखों का धुआं फैला हुआ है और चंद कदम की दूरी पर कई वाहन भी खड़े हैं। इस रवैये ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दीपावली हमारे सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। इसे सभी को उत्साह व उमंग के साथ मनाना चाहिए। मेरे द्वारा दीपावली पर्व मनाया गया है। जिसको आपत्ति हो वह शिकायत कर सकता है। इसमें कुछ गलत नहीं हुआ है। - दिलीप सिंह परिहार, विधायक, नीमच
यह भी पढ़ें- इंदौर में तेज रफ्तार टैंकर ने इंजीनियरिंग छात्र को कुचला, 25 नवंबर को थी बहन की शादी; पसरा मातम