• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में तेज रफ्तार टैंकर ने इंजीनियरिंग छात्र को कुचला, 25 नवंबर को थी बहन की शादी; पसरा मातम

एरोड्रम थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र बाइक से घर की ओर लौट रहा था। तेज रफ्तार में दूध के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:04:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:04:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में तेज रफ्तार टैंकर ने इंजीनियरिंग छात्र को कुचला, 25 नवंबर को थी बहन की शादी; पसरा मातम
इंदौर में तेज रफ्तार टैंकर ने इंजीनियरिंग छात्र को कुचला

HighLights

  1. एरोड्रम क्षेत्र में दूध के टैंकर ने छात्र की बाइक को टक्कर मारी
  2. 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र निहाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत
  3. चार बहनों का इकलौता भाई था, 25 नवंबर को बहन की शादी थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र बाइक से घर की ओर लौट रहा था। तेज रफ्तार में दूध के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। 25 नवंबर को ही छात्र की बहन की शादी है। टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक घटना बोहरा कॉलोनी के समीप की है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय निहाल पुत्र विनय पांडे निवासी चौथी पल्टन के रूप में हुई है।

सुपर कॉरिडोर की ओर जाते समय अनियंत्रित टैंकर ने चपेट में लिया

चाचा नितिन पांडे के मुताबिक निहाल बायपास स्थित निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। सुबह वह घूमने का बोलकर घर से निकला था। स्वजन उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे कि हादसे की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया निहाल बाइक से सुपर कॉरिडोर की तरफ जा रहा था। अचानक तेज रफ्तार में टैंकर (एमपी 09 बीजेड 6226) आया और निहाल की बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


25 नवंबर को थी बहन की शादी, घर में छाया मातम

इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। निहाल चार बहनों में इकलौता बेटा था। निहाल के पिता विनय पांडे मूलतः प्रयागराज के हैं और ऑटो रिक्शा चलाते हैं। 25 नवंबर को ही निहाल की बहन की शादी होना थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।

यह भी पढ़ें- डिंडौरी में किसानों को बड़ी राहत, 75% तक की भारी सब्सिडी पर मिलेगा चना और मसूर का बीज

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।