
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज, 22 मार्च 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत सीधी जिले में नए कलेक्टर की नियुक्ति की गई है।
यह आदेश मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। सीधी जिले में इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीधी जिले के आकस्मिक भ्रमण के दौरान आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों तथा जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए, वहीं सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को भी पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।
आज सीधी जिला मुख्यालय में आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें जनता एवं जनप्रतिनिधिगणों की शिकायतों, जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा एवं फीडबैक के आधार पर जिला कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।
महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक पीएस…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 22, 2026
यह भी पढ़ें- MP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, गुना के SP अंकित सोनी का तबादला, हितिका वसल होंगी नई पुलिस अधीक्षक
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि के हेरफेर के मामले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को संतोषजनक नहीं मानते हुए गुना एसपी अंकित सोनी को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।