MP Panchayat Elections: 6 जिलों में 7 पंचायत सीटों पर उपचुनाव का एलान, 4 दिसंबर को वोटिंग
मप्र के 6 जिलों के 7 पंचायत पदों पर 4 दिसंबर को चुनाव होगा। खंडवा, खरगोन, उज्जैन, डिंडौरी, ग्वालियर और धार में जिला पंचायत के एक, जनपद पंचायत के एक और सरपंच के पांच पदों पर उपचुनाव है।
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 11:09:06 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 11:09:06 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- 6 जिलों के 7 पंचायत पदों पर 4 दिसंबर को चुनाव
- 12 से 19 नवंबर तक जमा होंगे नामांकन
- 8 दिसंबर को मतगणना, जिला पंचायत का परिणाम 9 को
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के खंडवा, खरगोन, उज्जैन, डिंडौरी, ग्वालियर और धार जिलों में पंचायत के 7 पदों पर उपचुनाव 4 दिसंबर को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत के एक, जनपद पंचायत के एक और सरपंच के 5 पदों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया है।
आयोग के दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्र 12 से 19 नवंबर तक जमा होंगे।
सुबह 7 बजे से वोटिंग
20 नवंबर को संवीक्षा होगी और 23 नवंबर तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर चार दिसंबर को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
तीनों श्रेणियों के पदों की मतगणना विकासखंड मुख्यालय पर 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से ईवीएम के माध्यम से होगी। सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के नतीजे उसी दिन घोषित होंगे। जिला पंचायत सदस्य का परिणाम नौ दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से घोषित होगा।