अगस्त बीता, भोपाल में नहीं छलका बड़ा तालाब; 10 साल में चौथी बार भदभदा के गेट के लिए सितंबर का इंतजार
बड़ा तालाब का जलस्तर एफटीएल से करीब 3 इंच नीचे है।2017, 2018 और 2021 में पूरे मानसून गेट नहीं खुले थे, जबकि 2023 और 2025 में पहली बार सितंबर में गेट खोले गए थे।
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 06:53:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 06:53:01 PM (IST)
बड़ा तालाब, भोपाल। फाइल फोटो।HighLights
- बड़ा तालाब इस बार अगस्त के अंत तक भी नहीं छलका
- भोपाल में भदभदा डैम के गेट सितंबर में खोले जा सकते हैं
- जलस्तर एफटीएल से करीब तीन इंच नीचे, 10 साल में चौथी बार देरी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बड़े तालाब के भदभदा डैम के गेट खुलने का इंतजार इस बार अगस्त के अंत तक भी बना हुआ है। रविवार तक तालाब का जलस्तर फुल टैंक लेवल (एफटीएल) से करीब तीन इंच नीचे है। ऐसे में शहरवासियों को गेट खुलने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
बारिश और जलस्तर की स्थिति के आधार पर अब सितंबर में गेट खुलने की संभावना है।
10 वर्षों के रिकॉर्ड में बड़ा अंतर
भदभदा के गेट खुलने के पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड में बड़ा अंतर दिखाई देता है। 2016 और 2022 में जुलाई में ही पहली बार गेट खोले गए थे। 2017, 2018 और 2021 में पूरे मानसून गेट नहीं खुले। 2019 और 2020 में अगस्त माह में गेट खोल दिए गए थे।
इसके बाद गेट खुलने की तारीख में फिर बदलाव देखने को मिला। 2023 और 2025 में सितंबर में पहली बार गेट खुले, जबकि 2024 में दो अगस्त को ही पांच गेट खोलने पड़े थे।
जलस्तर 3 इंच कम
वहीं, 2024 में दो अगस्त को ही पांच गेट खोलने पड़े थे। इस साल अगस्त का महीना खत्म होने को है, लेकिन तालाब अभी एफटीएल से करीब तीन इंच नीचे है। नगर निगम तालाब के जलस्तर और बारिश पर लगातार नजर रख रहा है। एफटीएल तक पानी पहुंचने और आवक बढ़ने पर भदभदा के गेट खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
पिछले 10 साल में कब-कब खुले गेट
| वर्ष | पहली बार गेट खुलने की तारीख |
| 2016 | 25 जुलाई |
| 2017 | नहीं खुले |
| 2018 | नहीं खुले |
| 2019 | 10 अगस्त |
| 2020 | 22 अगस्त |
| 2021 | नहीं खुले |
| 2022 | 23 जुलाई |
| 2023 | 23 सितंबर |
| 2024 | 2 अगस्त |
| 2025 | 6 सितंबर |
| 2026 | अभी तक नहीं खुले |