औकाफ प्रबंधक के मुंह पर पोती कालिख, भोपाल मेट्रो जमीन विवाद की पैरवी पर बवाल
भोपाल में मेट्रो निर्माण के लिए शाही कब्रिस्तान की जमीन से जुड़े विवाद में शाही औकाफ के प्रबंधक तलत अली हक्कानी के साथ मारपीट की गई। युवक ने गाली-गलौज की और चेहरे पर कालिख पोती।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 08:17:30 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 08:34:59 AM (IST)
मेट्रो विवाद में औकाफ की पैरवी से नाराज युवक ने प्रबंधक के मुंह पर पोती कालिख। वीडियोग्रेबHighLights
- प्रबंधक तलत अली हक्कानी के साथ मारपीट
- मेट्रो निर्माण में शाही कब्रिस्तान की जमीन से जुड़ा विवाद
- हक्कानी की शिकायत पर तलैया थाने में मामला दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मेट्रो निर्माण को लेकर शाही कब्रिस्तान की जमीन से जुड़े विवाद में सही पैरवी नहीं करने का आरोप लगाकर शाही औकाफ के प्रबंधक तलत अली हक्कानी के साथ मारपीट की गई। आरोपित ने उनकी स्कूटी रोककर गाली-गलौज की और चेहरे पर कालिख पोतकर फरार हो गया। घटना के बाद तलत अली हक्कानी ने तलैया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
आरोपी आमिर आजान ने की मारपीट
पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। शनिवार शाम करीब छह बजे तलत अली हक्कानी मोती मस्जिद स्थित कार्यालय से जिंसी में अपने घर जा रहे थे। रास्ते में शाहजहांनाबाद निवासी आमिर आजान ने उन्हें रोक लिया।
शादी कब्रिस्तान की जमीन का विवाद
आरोपित शाही कब्रिस्तान की जमीन को लेकर औकाफ की ओर से की जा रही पैरवी से नाराज था। उसने बोला कि जमीन के मामले में प्रबंधन उचित तरीके से पक्ष नहीं रख रहा है। इसी बात को लेकर उसने विवाद शुरू किया और मारपीट करते हुए उनके चेहरे पर स्याही पोत दी।
हक्कानी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। आरोपित खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता है।