• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल स्टेशन पर महंगी बिक रही पानी की बोतलें, तय रेट को नजरअंदाज कर रहे स्टॉल संचालक

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पानी की बोतलों के दाम कम किए जाने के बावजूद भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्टाल संचालक मनमानी करते हुए महंगे दामों पर ...और पढ़ें

By vikas vermaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 05 Oct 2025 08:57:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Oct 2025 08:57:09 PM (IST)
भोपाल स्टेशन पर महंगी बिक रही पानी की बोतलें, तय रेट को नजरअंदाज कर रहे स्टॉल संचालक
भोपाल स्टेशन पर महंगी बिक रही पानी की बोतलें

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पानी की बोतलों के दाम कम किए जाने के बावजूद भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्टाल संचालक मनमानी करते हुए महंगे दामों पर पानी बेच रहे हैं। स्टेशन परिसर में कई जगहों पर यात्रियों से 15 से 20 रुपये तक में एक लीटर की पानी की बोतलें बेची जा रही हैं, जबकि रेलवे ने इनकी कीमत 14 रुपये निर्धारित की है।

शिकायतों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सभी स्टाल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल निर्धारित दरों पर ही पानी और अन्य वस्तुएं बेचें, लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यात्रियों की शिकायतों के बाद भी स्थिति में खास सुधार नहीं दिख रहा है।


यात्री परेशान, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई धीमी

कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर पानी की बोतलें तय रेट से अधिक दामों पर खरीदनी पड़ीं। कुछ स्टॉल संचालक यह कहकर अधिक पैसे वसूल रहे हैं कि नई रेट लिस्ट अभी लागू नहीं हुई है।

यात्रियों का कहना है कि जब हर स्टेशन पर रेलवे द्वारा एक समान दर तय की गई है, तो भोपाल स्टेशन पर यह लापरवाही क्यों की जा रही है। रेलवे ने हाल ही में सभी वेंडरों को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि वे निर्धारित दरों से अधिक पर सामान बेचते पाए गए, तो उनके खिलाफ जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद कुछ स्टाल संचालक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

मनमाने दामों पर बिक रहा पानी और खाद्य पदार्थ

रेलवे द्वारा निर्धारित दरों के बावजूद भोपाल स्टेशन पर कुछ दुकानदार यात्रियों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर बने फूड ट्रक पर 14 रुपये की जगह 15 रुपये में पानी की बोतल बेची जा रही है। यही नहीं, आलू पेटिस, जिसकी कीमत 20 रुपये निर्धारित है, कई यात्रियों को 30 रुपये में दी जा रही है। इसी तरह प्लेटफार्म नंबर दो पर नए फुट ओवर ब्रिज के पास स्थित दुकान में भी 20 रुपये की पानी की बोतल बेचे जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

इनका कहना है

पीआरओ ने बताया कि निरीक्षण टीमों को नियमित रूप से स्टेशन पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जो निर्धारित मूल्य सूची का पालन नहीं कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें... 'अगर दोस्ती नहीं की तो कहीं का नहीं छोडूंगा...', ग्वालियर में दोस्ती से इनकार पर छात्र ने महिला प्रोफेसर को दी एसिड अटैक की धमकी