• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में ईदगाह हिल्स फिल्टर प्लांट टूटने से पुराने शहर में लोग परेशान, पानी के लिए टैंकरों पर उमड़ी भीड़

भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित 2.50 लाख गैलन क्षमता वाले फिल्टर प्लांट और स्टोरेज टैंक को तोड़े जाने के बाद पुराने शहर के कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 09:46:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Mar 2026 09:46:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में ईदगाह हिल्स फिल्टर प्लांट टूटने से पुराने शहर में लोग परेशान, पानी के लिए टैंकरों पर उमड़ी भीड़
पानी के लिए टैंकरों पर उमड़ी भीड़( फाइल फोटो)

HighLights

  1. फिल्टर प्लांट और स्टोरेज टैंक टूटने से पुराने भोपाल में जल संकट
  2. कई इलाकों में कम दबाव से पानी सप्लाई, टैंकरों से पानी बांटा जा रहा
  3. अमृत 2.0 योजना के तहत नया प्लांट बनने के बाद स्थिति सुधरेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित 2.50 लाख गैलन क्षमता वाले फिल्टर प्लांट और स्टोरेज टैंक को तोड़े जाने के बाद पुराने शहर के कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है। शाहजहांनाबाद, परी पार्क, इस्लामी गेट और नूर महल सहित आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव और कम समय के लिए पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि कई क्षेत्रों में नगर निगम को टैंकरों के जरिए पानी सप्लाई करना पड़ रहा है। सोमवार को अल्पना तिराहा के पास हमीदिया समानांतर मार्ग पर टैंकर से पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई।


पार्षद प्रतिनिधि ने दी आंदोलन की चेतावनी

वार्ड 8 के पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद जहीर ने बताया कि वर्ष 2014-15 में करीब 9 से 10 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी तोड़ी गई थी। अब 2025-26 में 2.5 लाख गैलन क्षमता का स्टोरेज टैंक और 3 एमजीडी क्षमता वाला फिल्टर प्लांट भी हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

अमृत 2.0 योजना के तहत बन रहा नया प्लांट

नगर निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग के अनुसार अमृत 2.0 योजना के तहत ईदगाह हिल्स स्थित पुराने फिल्टर प्लांट को हटाकर नया आधुनिक फिल्टर प्लांट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पानी सप्लाई की टाइमिंग में थोड़ी गड़बड़ी हुई है, जिसे जल्द ही व्यवस्थित कर दिया जाएगा और लोगों को पर्याप्त पानी मिलेगा। नगर निगम का दावा है कि शहर में कहीं भी गंभीर जल संकट की स्थिति नहीं है।

यह भी पढ़ें- पिकनिक मनाकर लौटे रेलकर्मियों का उत्पात, चेकिंग के दौरान सिपाही की फाड़ी वर्दी, लात-जूतों से किया लहूलुहान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।