• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी

MP Weather Update: प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि हुई।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 01 May 2026 07:53:19 AM (IST)Updated Date: Fri, 01 May 2026 07:54:12 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी
MP में आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा (AI जनरेट इमेज)

HighLights

  1. MP में आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा
  2. बारिश में हजारों क्विंटल गेहूं भीगने से बर्बाद
  3. मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिससे पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री तक गिर गया। पूर्वी इलाकों में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री से लेकर 40.5 डिग्री और पश्चिमी मप्र में यह 39.6 से 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार को 15 से अधिक जिलों में झंझावत, वज्रपात और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं है। दो दिन बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है। टीकमगढ़ और उमरिया में गिरे ओले, कई पेड़ गिरेटीकमगढ़ और उसके ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई और ओले भी गिरे। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ धराशायी हो गए, जिससे बिजली सप्लाई ठप हो गई।


उमरिया में करीब आधे घंटे तेज बारिश के साथ ओले गिरे। सागर और रायसेन में भी बादलों की मौजूदगी और बूंदाबांदी ने मौसम का रुख बदल दिया। गुना में तेज हवाओं ने तबाही मचाई। रीवा सतना, खजुराहो और टीकमगढ़ में भी वर्षा हुई है। भिंड के गोहद क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे उपार्जन केंद्रों के बाहर रखी उपज भीग गई। मुरैना में भी शाम चार बजे तेज वर्षा के साथ ओले गिरे।

मंडी में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीगा

गुरुवार को विदिशा, बाड़ी और रायसेन सहित कई इलाकों में हुई बारिश ने सरकारी इंतजामों की पोल खोल दी, जिससे खरीदी केंद्रों और मंडियों में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। विदिशा मंडी में हजारों क्विंटल अनाज भीग गया। वहीं बाड़ी में भी खरीदी केंद्रों पर बाहर रखा गेहूं भीग गया।

यह भी पढ़ें- MP में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो डिग्री कम हो सकता है तापमान

आज यहां चलेंगी तेज हवाएं

प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़ निवाड़ी आदि जिलों में झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं (30 से 50 किलोमीटर) चलने का अनुमान है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।