• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल की ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार, RKMP में व्हील टर्निंग मशीन से बदलेगा मेंटेनेंस सिस्टम, 7 दिन का काम अब मिनटों में होगा पूरा

Indian Railways News: भोपाल रेल मंडल की ट्रेनों के संचालन को और अधिक तेज, सुचारु और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है।...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 09:26:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jan 2026 09:26:32 PM (IST)
भोपाल की ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार, RKMP में व्हील टर्निंग मशीन से बदलेगा मेंटेनेंस सिस्टम, 7 दिन का काम अब मिनटों में होगा पूरा
भोपाल की ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार।

HighLights

  1. RKMP स्टेशन पर 'व्हील टर्निंग मशीन' तैयार
  2. ट्रेन के पहियों का अब मेंटेनेंस होगा सुपरफास्ट
  3. ट्रैक जुड़ते ही सरपट दौड़ेंगी मेंटेनेंस वाली ट्रेनें

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल रेल मंडल की ट्रेनों के संचालन को और अधिक तेज, सुचारु और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। रानी कमलापति (आरकेएमपी) रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक व्हील टर्निंग मशीन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। करीब 10.72 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस मशीन का 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो गया है। कनेक्टिविटी पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने से भोपाल से चलने और गुजरने वाली ट्रेनों के व्हील मेंटेनेंस में लगने वाला समय और संसाधन दोनों काफी हद तक कम हो जाएंगे। यह सुविधा यात्रियों के लिए भी राहत लेकर आएगी, क्योंकि ट्रेनों की उपलब्धता और समय पालन बेहतर होगा।

तीन घंटे में एक कोच का होगा मेंटीनेंस

अब तक ट्रेनों के पहियों के मेंटेनेंस के लिए कोचों को निशातपुरा वर्कशाप भेजना पड़ता था, जहां इस प्रक्रिया में करीब 7 दिन का समय लग जाता था। कई बार समय पर मेंटेनेंस न होने से ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ता था। नई व्हील टर्निंग मशीन के शुरू होने के बाद यह पूरा काम आरकेएमपी स्टेशन पर ही हो सकेगा। खास बात यह है कि यह पूरी तरह आटोमेटिक मशीन है, जिससे जहां पहले एक हफ्ता लगता था, वहीं अब महज 3 घंटे में व्हील मेंटेनेंस संभव होगा। इससे ट्रेन टर्नअराउंड टाइम घटेगा और संचालन कहीं अधिक सुचारु बन सकेगा।


यह भी पढ़ें- इंदौर जैसी त्रासदी की मुहाने पर भोपाल, 70% भूजल हुआ 'जहरीला', सीवर के बीच बिछी पाइपलाइनों से घरों में पहुंच रहा 'धीमा जहर'

ट्रैक की वजह से हो रही देरी

रेलवे शेड्यूल के अनुसार इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) कोचों का व्हील मेंटेनेंस हर नो महीने में किया जाता है, जबकि लिंके हाफमैन बुश (एलएचबी) और वंदे भारत कोचों में यह अवधि 18 महीने की होती है। ऐसे में भोपाल जैसे व्यस्त रेल मंडल के लिए यह मशीन बेहद अहम साबित होगी। हालांकि फिलहाल एक तकनीकी अड़चन सामने आई है। मशीन बनकर तैयार है, लेकिन उसे जोड़ने वाला ट्रैक अभी तैयार नहीं हो पाया है, जिसके कारण मशीन तक कनेक्टिविटी नहीं मिल सकी है और संचालन शुरू नहीं हो सका है।

मशीन पूरी तरह तैयार है और ट्रैक निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि फरवरी तक ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद व्हील टर्निंग मशीन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अधिकांश ट्रेनों का व्हील मेंटेनेंस आरकेएमपी स्टेशन पर ही किया जाएगा। यह सुविधा न सिर्फ भोपाल रेल मंडल को तकनीकी रूप से मजबूत बनाएगी, बल्कि यात्रियों को भी समय पर और सुरक्षित ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर यह भोपाल की रेल व्यवस्था के लिए एक बेहद सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।- शिवम त्रिवेदी, कोचिंग डिपो ऑफिसर