• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अतिक्रमण को लेकर हुआ विवाद तो देवर ने फेंका खौलता तेल, भाभी की इलाज के दौरान मौत

तीन दिन पहले झगड़े के दौरान रिश्ते के देवर ने कड़ाही में रखा गर्म तेल उस पर उड़ेल दिया था, जिससे महिला का 70 प्रतिशत शरीर झुलस गया था, जिसके बाद उसने ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 05:17:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 05:17:40 PM (IST)
अतिक्रमण को लेकर हुआ विवाद तो देवर ने फेंका खौलता तेल, भाभी की इलाज के दौरान मौत
खौलता गर्म तेल डालने से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत।- (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. अन्ना नगर चौराहे पर दुकान के अतिक्रमण को लेकर हुआ था विवाद
  2. रिश्ते के देवर ने भाभी पर फेंका था गर्म तेल, इलाज के दौरान मौत
  3. तीसरा आरोपी देवास के से गिरफ्तार, केस में बढ़ाई हत्या की धाराएं

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अन्ना नगर चौराहे पर दुकान के सामने अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद में गर्म तेल से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पहले झगड़े के दौरान रिश्ते के देवर ने कड़ाही में रखा गर्म तेल उस पर उड़ेल दिया था, जिससे महिला का 70 प्रतिशत शरीर झुलस गया था। बुधवार रात को उसने हमीदिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। घटना के बाद फरार चल रहे तीसरे आरोपी कमलेश प्रजापति को पुलिस ने देवास से गिरफ्तार कर लिया है।

अतिक्रमण की शिकायत से हुआ था विवाद

थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर के अनुसार अन्ना नगर निवासी 40 वर्षीय कांतिबाई प्रजापति और उसका पति मुकेश अन्ना नगर चौराहे पर अंडे का ठेला लगाते हैं, साथ ही पंचर की दुकान भी चलाते हैं। उसी क्षेत्र में रहने वाला उनका रिश्ते का भाई कमलेश प्रजापति बाजू में नाश्ता और किराने की दुकान संचालित करता है। पिछले दिनों कांति और मुकेश ने दुकान के सामने अस्थाई टीन शेड लगा लिया था। इस पर कमलेश ने आपत्ति जताई थी।


नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

वहीं सोमवार को नगरनिगम ने उसे हटाने की कार्रवाई भी की थी। इस बात को लेकर कांतिबाई, उसके पति और बेटे का झगड़ा कमलेश से हुआ था। तब कमलेश के साथ उसका रिश्तेदार विनीत व नाबालिग बेटा भी मौजूद था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, तभी विनीत और कमलेश ने दुकान में रखी तेल की गर्म कड़ाही कांति पर उड़ेल दी। इससे वह 70 प्रतिशत झुलस गई थीं, वहीं विनीत भी गर्म तेल की चपेट में आ गया था। पुलिस ने तीनों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। नाबालिग समेत दो आरोपितों को पकड़ लिया है। वहीं विनीत का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हंगामे की आशंका से पुलिस ने किया रास्ता बंद

वाहन जाम में फंसे महिला की मौत के बाद स्वजन आक्रोशित हो गए। पुलिस को सूचना मिली की शासन-प्रशासन के खिलाफ वे अन्ना नगर चौराहे पर महिला का शव रखकर प्रदर्शन करने उतर सकते हैं। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस को डायवर्जन के लिए सूचित किया। जिसके बाद कैरियर कॉलेज से गोविंदपुरा टर्निंग तक दोपहर दो से करीब साढ़े तीन बजे तक आवाजाही बंद कर दी गई।

ये भी पढ़ें- अब Passport बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, Bhopal की इस यूनिवर्सिटी में तैनात होगी वैन, हर किसी को मिलेगी सुविधा

नतीजन अचानक हुए डायवर्जन के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोविंदपुरा से रायसेन रोड और भेल क्षेत्र जाने वालों को घूमकर लंबा रास्ता तय करना पड़ा। वहीं उस तरफ से एमपीनगर और नर्मदापुरम रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालक भेल में हेमा स्कूल की ओर से मुड़कर रचना टावर होते हुए रचना नगर अंडरपास की तरफ से आए, जिससे की लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।