• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में वकील विशाल रामनानी की मौत के बाद पत्नी ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट मिला

विशाल की मौत के बाद बुधवार सुबह उनकी पत्नी ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 03:29:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 03:29:30 PM (IST)
भोपाल में वकील विशाल रामनानी की मौत के बाद पत्नी ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट मिला
वकील विशाल रामनानी का जीवित अवस्था का फोटो। सौ-पुलिस

HighLights

  1. अधिवक्ता पांच अक्टूबर की रात से लापता थे
  2. पुलिस उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला था
  3. बुधवार सुबह पत्नी ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल में रेलवे ट्रैक पर मृत मिले अधिवक्ता विशाल रामनानी की पत्नी ने भी बुधवार सुबह जहर खाकर खुदकुशी कर ली। महिला ने जान देने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय अधिवक्ता विशाल रामनानी पांच अक्टूबर की रात से लापता थे। वह अपनी बहन गरिमा रामनानी के साथ ​हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ईसरानी मार्केट में रहते थे।

दोनों भोपाल न्यायालय में वकालत करते थे। पांच अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे गरिमा घर पहुंचीं, जबकि विशाल टहलने के लिए बाहर निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने उनकी तलाश की तो घर के पास खड़ी स्कूटी की डिक्की में उनका मोबाइल फोन मिला। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में विशाल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।


यह भी पढ़ें- भोपाल में मिसरोद TI रतनलाल सिंह परिहार सस्पेंड; आदिवासी छात्रों पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद DCP का एक्शन

परिजनों को शादी की जानकारी नहीं थी

पुलिस के अनुसार, विशाल ने बैरसिया निवासी युवती से पहले ही शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं थे और उन्हें दोनों की शादी की जानकारी भी नहीं थी।

विशाल की मौत के बाद बुधवार सुबह उनकी पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। उसमें क्या लिखा है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस दोनों घटनाओं से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पत्नी के सुसाइड नोट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।