• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के पुलिस स्टेशन में ही सुरक्षित नहीं महिला, शिकायत लेकर पहुंची महिला का टीआई ने छीना मोबाइल, जानें पूरा मामला

बिलखिरिया थाने में शिकायत आवेदन न लिए जाने पर महिला आवेदक और थाना प्रभारी के बीच विवाद हो गया। शिकायतकर्ता मांडवी साहू ने इस घटना का वीडियो बनाकर इंटर...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 04:50:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Sep 2025 04:50:24 AM (IST)
भोपाल के पुलिस स्टेशन में ही सुरक्षित नहीं महिला, शिकायत लेकर पहुंची महिला का टीआई ने छीना मोबाइल, जानें पूरा मामला
भोपाल के पुलिस स्टेशन में ही सुरक्षित नहीं महिला

HighLights

  1. शिकायत आवेदन न लिए जाने पर महिला आवेदक और थाना प्रभारी के बीच विवाद हो गया
  2. शिकायतकर्ता मांडवी साहू ने इस घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर साझा किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बिलखिरिया थाने में शिकायत आवेदन न लिए जाने पर महिला आवेदक और थाना प्रभारी के बीच विवाद हो गया। शिकायतकर्ता मांडवी साहू ने इस घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर साझा किया और डीजीपी से शिकायत की।

महिला का आरोप

महिला का आरोप है कि वह जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराने आई थीं, लेकिन थाना प्रभारी ने मामले में कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और न्यायालय जाने की सलाह दी। जब महिला ने पुलिस कर्मचारियों के असहयोग का वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे टेबल पर पटक दिया।


पुलिस ने क्या कहा

थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि महिला के मामले में 2022 में पहले ही प्रकरण दर्ज किया जा चुका है, जिसमें चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है। जमीन विवाद में 28 आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद सभी को जमानत पर रिहा किया गया है। महिला ने पुराने प्रकरण में दोबारा शिकायत दर्ज करने की मांग की, जिस पर थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि इस पर कार्रवाई कैसे की जा सकती है। महिला को सलाह दी गई थी कि वह न्यायालय में चल रहे प्रकरण की पेशी में तथ्यों को प्रस्तुत करें, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थीं।

इसे भी पढ़ें- माखनलाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अमन कुमार गिरफ्तार, फर्जी खातों के खेल में शामिल होने का आरोप