• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में 19 नवंबर से महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच, दर्शकों की एंट्री होगी फ्री

भोपाल में एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। खेल मंत्री ने लोगो-ट्रॉफी का अनावरण किया। मैच फ्री होंगे और एमपी की संस्कृति भी दिखेगी।

By lalit katariyaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 12:40:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 12:40:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में 19 नवंबर से महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच, दर्शकों की एंट्री होगी फ्री
भोपाल में 19 नवंबर से महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी।
  2. खेल मंत्री विश्वास सारंग ने लोगो और ट्रॉफी का अनावरण किया।
  3. 11 से 19 नवंबर तक एमपी के सभी संभागों में घूमेगी ट्रॉफी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल में एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने इसके आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेशभर में ट्रॉफी टूर की भी भव्य शुरुआत हो गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया इस अंतरराष्ट्रीय खेल महाकुंभ का विधिवत शुभारंभ करेंगे, जिसमें दर्शकों को विश्वस्तरीय हॉकी के साथ-साथ मध्य प्रदेश की अनूठी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

11 से 19 नवंबर तक प्रदेश के सभी संभागों में घूमेगी ट्रॉफी

  • मंत्री विश्वास सारंग द्वारा लोगो और ट्रॉफी रिवील किए जाने के बाद 11 नवंबर से 19 नवंबर तक ट्रॉफी टूर का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रॉफी मध्य प्रदेश के सभी संभागों में पहुंचेगी ताकि खेल के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ाया जा सके।

  • इसके बाद 19 से 28 नवंबर तक भोपाल के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी के इन अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। दर्शकों की सुविधा और उत्साहवर्धन के लिए सभी मैचों में एंट्री बिल्कुल फ्री रखी गई है।
  • 19 नवंबर को भारत-मलेशिया की भिड़ंत

    • प्रतियोगिता के पहले दिन यानी 19 नवंबर को मेजबान भारत और मलेशिया के बीच जोरदार मुकाबला खेला जाएगा। इसी दिन मुख्यमंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण का लोकार्पण भी किया जाएगा।
    • इस चैंपियंस ट्रॉफी में 6 देशों की शीर्ष महिला हॉकी टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें लगभग 150 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगी। हर दिन फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में तीन डे-नाइट मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों का 166 देशों में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर सीधा प्रसारण (लाइव) किया जाएगा।

    खेल के साथ दिखेगी संस्कृति, एमपी को मिलेगी वैश्विक पहचान

    • इस आयोजन को खास बनाने के लिए स्टेडियम परिसर में जनजातीय व्यंजन, हस्तशिल्प और लोककलाओं के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जो दर्शकों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र होंगे। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से मध्य प्रदेश की खेल शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी।
    • उन्होंने कहा कि यह पूरा नवंबर का महीना हॉकी के खेल के लिए समर्पित रहेगा। इसके अलावा, खेल प्रेमियों के लिए भारत की राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम और मध्य प्रदेश अकादमी की टीम के बीच एक विशेष मैत्री मैच का भी आयोजन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- MP में 60 करोड़ का सड़क दुर्घटना बीमा घोटाला! फ्रैक्चर बता दलाल और डॉक्टर ने लगाया चूना

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।