• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Heart Day 2023: फिटनेस का किसी की भी लाइफ में अहम योगदान, ऐसे रखें हृदय का ध्यान

World Heart Day 2023: हम अपने दिल के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी खुद है। आप जो भी खाते हैं उसका सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है। शहर के कई साइकिलिस्ट वर्षों...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 28 Sep 2023 11:05:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Sep 2023 11:10:23 PM (IST)
World Heart Day 2023: फिटनेस का किसी की भी लाइफ में अहम योगदान, ऐसे रखें हृदय का ध्यान
शहर के साइकिलिस्ट बता रहे हैं कि साइकिलिंग से फिट रहने के साथ दिल के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी खुद

HighLights

  1. फिटनेस का किसी की भी लाइफ में काफी अहम योगदान
  2. आप जो भी खाते हैं उसका सीधा असर आपके दिल पर
  3. हम अपने दिल के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी खुद की

World Heart Day 2023: भोपाल। फिटनेस का डोज एक घंटा रोज, जो हमें याद दिलाती है कि हम अपने दिल के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी खुद है। ऐसे में शहर के साइकिलिस्ट हैं जो कि कई वर्षों से साइकल चला रहे हैं। साथ ही फिट रहने संदेश दे रहे है। कोई साइकिल से भोपाल को घूम चुका है, तो कोई साइकिल के माध्यम से हृदय रोगों से बचाव के बारे में बता रहा है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर शहर के साइकिलिस्ट से बातचीत की और जाना की हृदय के लिए साइकिलिंग कितनी जरूरी है।

फिटनेस का किसी की भी लाइफ में काफी अहम योगदान

हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे में हमें अपने दिल का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। हेल्दी हार्ट के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं। इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण लोग कई घातक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है हृदय से जुड़ी समस्या। आप जो भी खाते हैं उसका सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है। हेल्दी डाइट आपके दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


naidunia_image

दौड़ने से हृदय रोगों से बचाव

साइकिलिस्ट विनोद पांडेय ने बताया कि मैंने प्रोसेस्ड शुगर से परहेज किया। दोपहर के भोजन में चावल कम किए और रात के भोजन में रोटी खाना शुरू कर दी। प्रोटीन को दोगुना बढ़ा दिया। सुबह-सुबह नियमित रूप से नींबू और शहद के साथ गर्म पानी पीना शुरू किया। इससे लंबे वक्त तक पेट को भरा रखने में मदद मिलती थी। विनोद बताते हैं कि दौड़ने के फायदे दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। दौड़ने से हृदय रोगों से बचाव होता है। वजन कम करने में मदद मिलती है।

तीन साल से साइकिलिंग कर रहा हूं। इस दौरान मैंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की यात्रा साइकल से की। इससे हम फिट तो रहते ही हैं साथ ही हृदय भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि मौसम के अनुसार साइकिलिंग करते है, बारिश के मौसम में पहाड़ी जगहों पर ज्यादा राइड करते है। वहीं भोपाल से देवास, उज्जैन, रायसेन, गुना, विदिशा आदि जगहों पर साइकल राइड कर चुका हूं। रोजाना साइकल से 20 से 25 किमी. की राइड करता रहता हूं। साथ ही साइकल चलाने से सारे वर्कआउट हो जाते है।

वरुण नामदेव, साइकिलिस्ट

साइकिलिंग करने से बनी रहती है फिटनेस

साइकिलिस्ट अक्षत अग्निहोत्री ने बताया कि सात साल से साइकिलिंग कर रहा हूं। मैंने मनाली से लेह तक की साइकिलिंग अभियान में हिस्सा लिया। हर हफ्ते में एक ट्रिप साइकल से जरूर करता हूं। साइकिलिंग करने से सेहत भी बेहतर रहती है। मैंने भोपाल से उज्जैन के साथ भोपाल के आसपास की लोकेशन पर राइड कर चुका हूं। साइकिलिंग करने साथ फिटनेस भी बनी रहती है साथ ही पर्यावरण को भी हम सुरक्षित रखते है। जिससे में हृदय से संबंधित बीमारी से भी बचाता है।