• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Heart Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस, क्या है इस साल की थीम, इतिहास व डाइट

World Heart Day 2023: जानकारी के अनुसार 30 से कम आयु के लोगों में हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। जो कि जानलेवा हो सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ हृ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 28 Sep 2023 10:32:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Sep 2023 10:32:31 PM (IST)
World Heart Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस, क्या है इस साल की थीम, इतिहास व डाइट
World Heart Day 2023

World Heart Day 2023: बदली जीवनशैली ने लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाला है। खाने की आदतें बड़े पैमाने पर योगदान देती हैं। कई बार हमारी तेज-तर्रार जीवनशैली हमें समय की कमी और स्वास्थ्य सामग्री की अनुपलब्धता के कारण बेहतर भोजन विकल्प चुनने से रोकती है। सुविधाजनक भोजन के लिए रेडी-टू-ईट, प्रोसेस्ड और कैलोरी युक्त भोजन खा लेते हैं। इस प्रकार का भोजन मोटापा, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्राल को बढ़ावा दे सकता है, और हृदय रोगों के विकास के जोखिम को काफी बढ़ा सकता है। कम उम्र में ही लोगों में अनेक तरह की बीमारियां हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार 30 से कम आयु के लोगों में हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। जो कि जानलेवा हो सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ हृदय रोगों के जोखिम से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। हृदय रोगों में स्ट्रोक, जन्मजात हृदय दोष, हृदयाघात, कार्डियक अरेस्ट, पेरिकार्डियल बहाव, रुमेटिक हृदय रोग, कोरोनरी धमनी रोग, एनजाइना आदि शामिल है। दिल की इन गंभीर बीमारियों से दूर रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है। प्रतिवर्ष हृदय दिवस 29 सितंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस 2023 की थीम 'यूज हार्ट, नो हार्ट' यानी हृदय का उपयोग करें और हृदय को जानें।


साबुत अनाज होता है फायदेमंद

साबुत अनाज का अधिक सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आजकल कार्बोहाइड्रेट के कई विकल्प उपलब्ध है, जो साबुत गेंहू की किस्मों में आते हैं। इसके अतिरिक्त उनमें सेलेनियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, मैग्नीशियम, आयरन व विटामिन होता है। चीनी युक्त पदार्थ हृदय को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए चीनी युक्त पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।

युवाओं में लगातार बढ़ रहे हृदय रोग, जागरूकता आवश्यक

वर्तमान में युवा वर्ग में भी दिल रोग देखे जा रहे हैं। रोग होने के पहले हृदय हमें शुगर, बीपी, मोटापा व अनियमित दिनचर्या के रुप में संकेत देता है। हृदय शरीर के बेहद महत्वपूर्ण अंग है जो 24 घंटे कार्य करता है। हृदय में नसों के ब्लाकेज होने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही हृदय के वाल्व में सिकुडन व लीकेज और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाने से हृदय की कार्यक्षमता पर विपरित प्रभाव पड़ता है। नागरिकों को हृदय संबंधी बीमारियों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए ह्दय रोग विशेषज्ञ से उपचार कराना चाहिए।

अपने दिल के लिए हर दिन खाएं बादाम

हेल्थ कोच माधुरी देशमुख ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन एक मुट्ठी बादाम खाना चाहिए। बादाम एलडीएल कोलेस्ट्राल को कम कर सकता है। हृदयय को नुकसान पहुंचाने वाली सूजन के स्तर को कम कर सकता है। बादाम के दैनिक सेवन से डिस्लिपिडेमिया को कम करने में मदद मिल सकती है, जो कि हृदय रोग के लिए महत्वपूर्ण कारण है। साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियों में ढेर सारे विटामिन, खनिज और एंटीआक्सीडेंट होते है। इनके सेवन से स्वस्थ्य रहने में मदद मिलती है। तला, भुना खाने की जगह हरी सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है।

कराते रहें हृदय की जांच

यदि परिवार में किसी को हृदय रोग रहा है तो एक बार अपनी जांच करा लेनी चाहिए। संपूर्ण चेकअप हो जाए तो अच्छा है, ताकि आप खतरे से बच सकें या बाहर होने के उपाय कर सकें। उचित खानपान व कसरत आदि के बारे में सजग हो सकें। कोलेस्ट्राल बढ़ा हुआ है तो खानपान को नियंत्रित करने के उपाय करें। कसरत की अवधि बढ़ाएं।

विश्व हृदय दिवस का इतिहास

दुनिया में पहली बार विश्व हृदय दिवस 24 सितंबर 2000 को मनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बार्ड डी लूना को विश्व हृदय दिवस मनाने का विचार आया। इस विचार पर उन्होंने एक रिपोर्ट पेश की, जिसे अपना लिया गया और वर्ष 2000 में हृदय दिवस मनाया गया। बाद में 2012 से 2025 तक 25 फीसदी वैश्विक मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाने का फैसला लिया गया।