फैक्ट्री से लंच पर घर आया था युवक, तीन घंटे बाद मां को फंदे पर लटका मिला
शुक्रवार को उसके पिता नौकरी पर गए थे। भाई-भाभी खाटूश्याम दर्शन के लिए गए थे। वह दोपहर को लंच के लिए घर पहुंचा तो वापस नहीं आया। उसी फैक्ट्री में काम करने वाली मां जब घर पहुंची तो बेटा फंदे पर लटका मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 08:25:00 PM (IST)
Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 08:27:33 PM (IST)
भोपाल में युवक ने लगाई फांसी।नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अशोकागार्डन क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है, उसी फैक्ट्री में उसकी मां भी नौकरी करती हैं। युवक शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे लंच के दौरान घर आया था। शाम पांच बजे जब मां वापस घर पहुंची तो बेटा लटका मिला। सूचना पर पहुंची अशोकागार्डन पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसआई लोकपाल सिंह के अनुसार 21 वर्षीय अंकुश पटेल गायत्री नगर बस्ती में रहकर फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार को उसके पिता नौकरी पर गए थे। भाई-भाभी खाटूश्याम दर्शन के लिए गए थे। वह दोपहर को लंच के लिए घर पहुंचा तो वापस नहीं आया। उसी फैक्ट्री में काम करने वाली मां जब घर पहुंची तो बेटा फंदे पर लटका मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।