• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

सिर पर पत्थर मारने के डेढ़ घंटे तक तड़पा था युवक, दरिंदा बनाता रहा समलैंगिक संबंध, भोपाल मर्डर केस में खौफनाक खुलासा

कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में समलैंगिक संबंध बनाने का विरोध करने पर गार्ड की नृशंस हत्या के मामले में शुक्रवार को क्राइम सीन रीक्रिएशन करवाया गया।

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 10:00:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 10:00:28 PM (IST)
सिर पर पत्थर मारने के डेढ़ घंटे तक तड़पा था युवक, दरिंदा बनाता रहा समलैंगिक संबंध, भोपाल मर्डर केस में खौफनाक खुलासा
कटारा हिल्स पुलिस ने पुतले के साथ रीक्रिएट की वारदात। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. विरोध करने पर 30 फीट घसीटकर पुलिया के नीचे ले गया
  2. सिर पर चोट लगने के डेढ़ घंटे बाद तक तड़पता रहा गार्ड
  3. कटारा हिल्स पुलिस ने पुतले के साथ रीक्रिएट की वारदात

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में समलैंगिक संबंध बनाने का विरोध करने पर गार्ड की नृशंस हत्या के मामले में शुक्रवार को क्राइम सीन रीक्रिएशन करवाया गया। डमी पुतले के साथ गिरफ्तार आरोपित ने करीब एक घंटे की वारदात को रीक्रिएट किया। इस दौरान कटारा हिल्स पुलिस ने आरोपित के बयान, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का मिलान किया।

इच्छा के विरुद्ध समलैंगिक संबंध बनाए

पुलिस के अनुसार रीक्रिएशन के दौरान आरोपित ने बताया कि घटना वाली रात उसने पहले गार्ड के साथ शराब पी और उसके बाद दोनों ने भोजन किया। नशे की हालत में गार्ड के कमजोर पड़ने पर आरोपित उसे करीब 30 फीट घसीटकर पुलिया के नीचे ले गया, जहां उसने उसकी इच्छा के विरुद्ध समलैंगिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों के बीच संघर्ष हुआ।


करीब डेढ़ घंटे बाद युवक ने दम तोड़ा

इस दौरान आरोपित ने उसका सिर एक बड़े पत्थर पर मारकर फोड़ दिया। जिससे लहूलुहान युवक दर्द से तड़पता रहा, लेकिन दरिंदा लगातार उससे समलैंगिक संबंध बनाता रहा और फिर उसी हालात में युवक को छोड़कर चला गया, जिससे कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सामने आया है कि सिर पर चोट लगने के बाद भी पीड़ित की तत्काल मौत नहीं हुई थी। करीब डेढ़ घंटे बाद युवक ने दम तोड़ा था।

यह भी पढ़ें- रेलवे टीटीई की सजगता से बची महिला यात्री की जान, स्पेशल ट्रेन में संवेदनशीलता दिखाकर परिजनों से मिलाया

HIV संक्रमित होने के बावजूद संबंध बनाता रहा

इस बीच पुलिस आरोपित के मोबाइल फोन और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मिसरोद में रहने वाला आरोपित एचआईवी संक्रमित है। वह एक ऐप के जरिए युवकों से संपर्क करता था। उसके नेटवर्क में करीब 150 युवक थे, जिनमें से करीब 40 लोगों से संबंध बनाने की बात वह स्वीकार कर चुका है।

इसके अलावा वह युवतियों से भी दोस्ती करता था। वर्ष 2023 में उसके खिलाफ मिसरोद थाने में कुकर्म का केस दर्ज हुआ था। तभी उसे पहली बार एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी मिली थी, लेकिन आरोपित इसके बाद भी लगातार संबंध बनाता रहा।