Bhopal Crime: कार को टक्कर मारने के बाद युवक पर चाकू-राड से हमला, दोस्तों ने बचाया
प्रोफेसर कॉलोनी से अयोध्या नगर जाते समय राजभवन तिराहे के पास हुई घटना, अरेरा हिल्स पुलिस जांच में जुटी।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 08:56:25 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 08:56:25 AM (IST)
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार फोटोHighLights
- अरेरा हिल्स थाने के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की घटना
- मेट्रो निर्माण के चलते संकरी हुई सड़क पर रास्ता देने को लेकर हुआ विवाद
- कार सवार चार युवकों ने युवक पर किया चाकू और लोहे की राड से हमला
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मेट्रो निर्माण के चलते संकरी हुई सड़क पर रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में कार सवार चार युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। पहले दूसरी कार को टक्कर मारी, फिर कार से उतरे युवक पर चाकू और लोहे की राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वारदात सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे अरेरा हिल्स थाने के पास हुई।
टक्कर लगने पर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार अयोध्या बायपास स्थित छत्तीसगढ़ कॉलोनी निवासी रितिक मालवीय (26) दोस्त अशरफ और मुज्जमिल के साथ कार से प्रोफेसर कॉलोनी से अयोध्या नगर जा रहा था। राजभवन तिराहे से पुलिस कंट्रोल रूम की ओर मुड़ते समय पीछे से टक्कर लगने पर रितिक कार से उतरा।
चाकू-राड से हमला
इस दौरान कार सवार दो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और चाकू-राड से हमला कर दिया। उनके दो साथी भी मारपीट में शामिल हो गए। दोस्तों ने बीच-बचाव कर रितिक को बचाया, जिसके बाद आरोपित धमकी देकर भाग गए।