• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP युवक कांग्रेस में बगावती सुर: बिना कारण बताओ नोटिस 60 नेताओं को हटाया, दिल्ली पहुंचेगा मामला

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को हुई कांग्रेस की वोट चोरी रैली में शामिल नहीं होने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नौ जिला अध्यक्ष, सात प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 32 प्रदेश सचिवों को निलंबित किया गया।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 02:55:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 02:55:54 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP युवक कांग्रेस में बगावती सुर: बिना कारण बताओ नोटिस 60 नेताओं को हटाया, दिल्ली पहुंचेगा मामला
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मप्र। फाइल फोटो।

HighLights

  1. नई दिल्ली के रामलीला मैदान मेंं हुई कांग्रेस रैली का मामला
  2. रैली में अनुपस्थिति पर 60 पदाधिकारी निलंबित
  3. बिना नोटिस कार्रवाई पर युवक कांग्रेस की आपत्ति

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को हुई कांग्रेस की वोट चोरी रैली में अनुपस्थित रहने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदेश महासचिव रोहित राजौरिया ने कहा कि बिना नोटिस दिए यह कदम उठाया गया।

उन्होंने केंद्रीय संगठन से शिकायत करने की बात कही। अन्य पदाधिकारियों ने भी कारण जाने बिना कार्रवाई पर आपत्ति जताई।

राजौरिया के मुताबिक, उनके चाचा की तेरहवीं दो दिन पहले थी और घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना था। संगठन पदाधिकारियों को इसकी जानकारी थी। उन्होंने कहा कि वह संगठन के अन्य आंदोलनों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- MP News:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में बोले नड्डा- 'ईवीएम की चिंता छोड़ आत्मचिंतन करे कांग्रेस'

केंद्रीय संगठन के निर्देश पर हुआ निलंबन

वहीं, प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि निलंबन केंद्रीय संगठन के निर्देश पर हुआ है। सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। अनुपस्थिति का कारण मान्य होने पर निलंबन समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।

बता दें कि वोट चोरी रैली में अनुपस्थित रहने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नौ जिला अध्यक्ष, सात प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 प्रदेश सचिव सहित कुल 60 पदाधिकारियों के निलंबन का आदेश मंगलवार को जारी किया था।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।