• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बुरहानपुर

बुरहानपुर की बेटी कनन समेत 85 छात्र दुबई में फंसे, वतन वापसी के लिए परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

ईरान पर इजरायल व अमेरिकी हमले के बाद दोनों ओर से युद्ध तेज हो गया है। बढ़ते तनाव के बीच दुबई में भी हालात खराब हो गए हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 06:23:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Mar 2026 06:23:31 PM (IST)
बुरहानपुर की बेटी कनन समेत 85 छात्र दुबई में फंसे, वतन वापसी के लिए परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
ईरान-इजरायल मिसाइल हमलों के बाद दुबई में हवाई सेवाएं ठप (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. दुबई एयरपोर्ट बंद होने से 85 विद्यार्थी और चार शिक्षिकाएं फंसीं।
  2. शारजाह से इंदौर की फ्लाइट रद्द होने से वापसी टली
  3. स्वजन ने भारत सरकार से सभी को सुरक्षित लाने की मांग की

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। ईरान पर इजरायल व अमेरिकी हमले के बाद दोनों ओर से युद्ध तेज हो गया है। बढ़ते तनाव के बीच दुबई में भी हालात खराब हो गए हैं। दुबई एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद किए जाने के कारण मध्यप्रदेश सहित बुरहानपुर के भी कई लोग फंस गए हैं।

बुरहानपुर की बेटी कनन शाह सहित पुणे से घूमने गए 85 विद्यार्थी एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। उनके साथ चार शिक्षिकाएं भी हैं। जानकारी के अनुसार शारजाह से इंदौर आने वाली फ्लाइट से सभी को भारत लौटना था, लेकिन इससे पहले ही सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।


दुबई के शैक्षणिक भ्रमण पर गए थे

स्वजन ने बताया कि सभी विद्यार्थी 23 फरवरी को दुबई के शैक्षणिक भ्रमण पर गए थे। रविवार को उनकी वापसी होनी थी। कनन के अनुसार बुरहानपुर के करीब एक दर्जन लोग भी वहां फंसे हुए हैं। वे दुबई में नौकरी करने गए थे। उनके परिवारजन चिंतित हैं और भारत सरकार से सभी को स्वदेश लाने की मांग की है। सभी हवाई सेवाएं बहाल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

क्या है मामला

28 फरवरी को अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया,इस मिशन में इजरायल ने भी सहयोग किया। संयुक्त कार्रवाई के तहत ईरान की रणनीतिक सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई में सुप्रीम लीडर खामेनेई को मार दिया गया।

यह भी पढ़ें- MP में पहली बार ‘डिजिटल अरेस्ट’ में सजा, पुलिस बनकर 44 लाख की ठगी करने वाले को 3 साल की जेल