• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बुरहानपुर

बुरहानपुर में फिल्मी अंदाज में कार चोरी : शोरूम पहुंचे, टेस्ट ड्राइव ली और रात में गाड़ी चुराकर भाग गए

शहर के सिंधी बस्ती बायपास स्थित पुरानी कारों के एक शोरूम से तीन दिन पहले फिल्मी अंदाज में चोरी की गई कार को गणपति थाना पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया...और पढ़ें

By Sandeep ParohaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 04:15:28 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 04:15:28 PM (IST)
बुरहानपुर में फिल्मी अंदाज में कार चोरी : शोरूम पहुंचे, टेस्ट ड्राइव ली और रात में गाड़ी चुराकर भाग गए
प्रकरण की जानकारी देते थाना प्रभारी कमल पंवार व पीछे खड़ा मास्टर माइंड और पुलिस टीम। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. फिल्मी अंदाज में शोरूम से चोरी की गई कार मुंबई से बरामद
  2. एक युवक गिरफ्तार, मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है मास्टर माइंड
  3. वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी को तलाश रही पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। शहर के सिंधी बस्ती बायपास स्थित पुरानी कारों के एक शोरूम से तीन दिन पहले फिल्मी अंदाज में चोरी की गई कार को गणपति थाना पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। साथ ही कार चुराने वाले दो आरोपियों में से एक मास्टर माइंड शेख नसीर (37) को भी मुंबई के खान कंपाउंड थाना मुंब्रा से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी मूलत: ग्राम चांदपुर, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और काफी समय से मुंबई में रह रहा था। दूसरा आरोपित इनायत उल्ला (40) निवासी कुर्ला फिनिक्स माल चाल कुर्ला मुंबई फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।


थाना प्रभारी कमल पंवार ने बताया कि एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने शहर के सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि आरोपितों ने इस तरह की और कितनी वारदातें की हैं। स्थानीय पुलिस मुंबई पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।

डुप्लीकेट चाबी बनवाई, फोन पर थी जीपीएस लोकेशन

दरअसल आरोपित शेख नसीर मुंबई के एक कारोबारी के यहां काम करता था। वहां रहते हुए उसने चोरी छिपे कार की डुप्लीकेट चावी बनवा ली थी। साथ ही कार के जीपीएस की लोकेश अपने मोबाइल से ट्रेस कर रहा था। वहां कार चोरी करने से पहले ही कारोबारी ने कार क्रमांक एमएच 47 एएस 2405 को बुरहानपुर के आरके आटो डील के संचालक सहजीम खान निवासी जय स्तंभ को बेच दी।

करीब दस दिन पहले आरोपित कार की लोकेशन ट्रेस करते हुए बुरहानपुर तक पहुंच गए और शोरूम में कार खड़ी देखी। इसके बाद वे 21 अगस्त को फिर वापस लौटे और बाकायदा ग्राहक बन कर कार की टेस्ट ड्राइव भी ली। अगली रात वे डेढ़ बजे के आसपास शोरूम पहुंचे और कटर से गेट का ताला काट कर घुसे। डुप्लीकेट चाबी से कार चालू की और लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस से बचने घर के बाहर लगवा देता था ताला

थाना प्रभारी कमल पंवार ने बताया कि गिरफ्तार किया गा आरोपी शेख नसीर बेहद शातिर है। साइबर सेल के माध्यम से ट्रैक किए गए स्थान तक जब टीम पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा मिला। यह देख कर एक बार टीम लौट गई। दूसरी बार भी फोन की लोकेशन वहीं बताई गई, लेकिन फिर ताला लटका दिखा।

इस बार टीम मुंबई पुलिस के सहयोग से ताला तोड़ कर अंदर पहुंची तो आरोपित अंदर आराम फरमाता मिला। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमल पवार के अलावा प्रधान आरक्षक संतोष चौहान, रफीक खान, रामपाल सिंह चौहान, गोलू ब्राहम्णे, शक्ति सिंह, नितेश सपकाडे व आरक्षक प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- जेल में रची चोरी की साजिश, बाहर आते ही बनाया गिरोह, बड़वानी के धनौरा चोरी मामले में 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार