• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बुरहानपुर

6 साल की बच्ची पर गिरा लोहे का गेट, कमर और मुंह पर आई चोटें, स्ट्रेचर नहीं मिला तो अस्पताल में भटकते रहे पिता

शाहपुर क्षेत्र के ग्राम जम्बूपानी में सोमवार को प्राथमिक स्कूल परिसर में लापरवाही का मामला सामने आया। स्कूल पहुंची छह वर्षीय नीलम पर अचानक लोहे का गेट...और पढ़ें

By Ashwin RathoreEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 08:41:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 08:41:08 PM (IST)
6 साल की बच्ची पर गिरा लोहे का गेट, कमर और मुंह पर आई चोटें, स्ट्रेचर नहीं मिला तो अस्पताल में भटकते रहे पिता
तस्वीर में दिखाई दे रहा नीचे पड़ा लोहे का गेट बच्ची पर गिर गया था।

HighLights

  1. स्कूल में लोहे का गेट गिरने से 6 साल की बच्ची घायल
  2. स्कूल और अस्पताल दोनों जगह प्रशासनिक लाचारी
  3. घायल बच्ची को गोद में उठाकर भटकता रहा पिता

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। शाहपुर क्षेत्र के ग्राम जम्बूपानी में सोमवार को प्राथमिक स्कूल परिसर में लापरवाही का मामला सामने आया। स्कूल पहुंची छह वर्षीय नीलम पर अचानक लोहे का गेट गिर गया। बच्ची गेट के नीचे दब गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्ची को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।

बच्ची के कमर और मुंह पर चोटें आई

इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां भी उनकी परेशानी कम नहीं हुई। स्वजन के अनुसार घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचने के बाद तत्काल स्ट्रेचर नहीं मिला। पिता घायल बच्ची को लेकर अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते रहे।


आरोप है कि कई घंटों तक उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। बच्ची के कमर और मुंह पर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- खाद की ई-टोकन प्रणाली बनी मुसीबत... 10 मिनट में खत्म हो रहे टोकन, डीएपी-यूरिया के लिए तरस रहे किसान

स्कूल और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप

नीलम के रिश्तेदार अजय मेहता ने बताया कि स्कूल परिसर में गेट की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने स्कूल और पंचायत की लापरवाही बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

मामले को लेकर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके ने कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी नहीं है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त भरत जांचपुरे ने भी मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।