
नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। किसानों की सुविधा के लिए शुरू की गई खाद की ई-टोकन प्रणाली अब परेशानी का कारण बन गई है। पोर्टल खुलने के 10 मिनट के भीतर टोकन समाप्त हो जा रहे हैं, जिससे किसानों को डीएपी और यूरिया के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसान निराश होकर ऑनलाइन केंद्रों से लौट रहे हैं।
सामरधा निवासी किसान बृजमोहन सारन और नहालखेड़ा निवासी किसान नेमीचंद सारन ने बताया कि वे सुबह से पोर्टल खोलने के लिए बैठे थे। सुबह 10 बजे साइट खुलने पर तकनीकी समस्या का संदेश मिला।
जब पोर्टल खुला, तो रिटेलर चयन का मौका नहीं मिला क्योंकि स्टॉक खत्म बताया गया। अगले दो दिनों तक का टोकन बिकने लगा। नीमगांव के किसान शुभम गीला ने कहा कि वे हर दिन हरदा जाते हैं लेकिन टोकन नहीं मिल पा रहा।
यह भी पढ़ें- पत्नी ने की शराबी पति की हत्या, पहले हथौड़ी से सिर पर किए वार फिर दबाया गला, नशे में रोजाना करता था मारपीट
किसान अपने मोबाइल या किसी भी ऑनलाइन दुकान से टोकन जारी करवा सकते हैं। रोजाना टोकन जारी होने के साथ खाद का सुगमतापूर्वक वितरण किया जा रहा है। किसान जो समस्या बता रहे हैं, उसका भी समाधान कराया जाएगा। - प्रकाश ठाकुर, डीडीए हरदा।