• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बुरहानपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुरहानपुर में आंधी तूफान ने मचाई तबाही, जमींदोज हुई केले की फसल देख रो पड़े किसान

विधायक अर्चना चिटनिस ने ग्राम रायगांव, नीमगांव, फोफनार, बख्खारी, खामनी व शाहपुर सहित अन्य गांवों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की और खेतों में जाकर फसल...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 28 May 2025 04:36:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 May 2025 04:40:08 PM (IST)
बुरहानपुर में आंधी तूफान ने मचाई तबाही, जमींदोज हुई केले की फसल देख रो पड़े किसान
ग्रामीणों के साथ खराब हुई केले की फसल का निरीक्षण करते सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटिल।

HighLights

  1. खेतों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अफसर, बंधाया ढांढस, सर्वे दल भी मैदान में उतरे।
  2. एक दर्जन से अधिक गांवों में ज्यादा नुकसान, विधायक ने कहा- प्रतिशत में करें आंकलन
  3. खेतों में बिछी केला फसल का निरीक्षण करने पहुंची विधायक अर्चना चिटनिस, एसडीएम।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। मंगलवार शाम आए आंधी तूफान ने एक दर्जन से ज्यादा गांवों में जमकर तबाही मचाई है। खेतों में खड़ी केला फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। बुधवार सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो तबाही का मंजर देख कर उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। खून पसीना बहा कर तैयार की गई लाखों की फसल बर्बाद हो चुकी है। फसलों को नुकसान की जानकारी मिलने के बाद विधायक अर्चना चिटनिस जहां एसडीएम पल्लवी पुराणिक व राजस्व अमले के साथ आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में पहुंचीं, वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रतिनिधि गजेंद्र पाटिल भी किसानों के साथ कई गांवों में फसल नुकसानी का जायजा लेने पहुंचे।

naidunia_image

  • इसके साथ ही कुछ गांवों में सर्वे दल ने भी पहुंच कर खराब हुई फसलों का आंकलन किया।
  • विधायक और सांसद प्रतिनिधि ने किसानों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा सरकार उनके साथ है।
  • फसल नुकसानी का सर्वे करा जल्द ही उन्हें क्षतिपूर्ति राशि वितरित की जाएगी।
  • विधायक चिटनिस ने सर्वे दलों से कहा हैकि वे केले के पौधों की गणना करने की जगह नुकसानी का आंकलन प्रतिशत में करें।
  • इससे पचास प्रतिशत से अधिक क्षति वाले किसानों को दो लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के मान से मुआवजा राशि दी जा सके।

इन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि

  • विधायक अर्चना चिटनिस ने ग्राम रायगांव, नीमगांव, फोफनार, बख्खारी, खामनी व शाहपुर सहित अन्य गांवों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की और खेतों में जाकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।
  • उन्होंने मौके से ही अधिकारियों को फोन कर जल्द सर्वे शुरू कराने के लिए कहा।
  • उन्होंने किसानों को बताया कि कलेक्टर द्वारा सर्वे दल गठित कर सुबह से ही आंकलन शुरू करा दिया है।
  • इस दौरान वीरेन्द्र तिवारी, तहसीलदार नितिन चौहान, गोविंद सिंह रावत, किशोर पाटिल, नितिन महाजन, दिवाकर कोली सहित किसान उपस्थित रहे।

जीपीएस पद्धति से कराया जाए सर्वे

  • बुधवार को सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटिल भी ग्राम नीमगांव, रायगांव, बख्खारी, शाहपुर, निंबोला सहित आधा दर्जन गांवों में पहुंच कर केला फसल की नुकसानी देखी।
  • उन्होंने जिला प्रशासन से कहा है कि फसलों के नुकसान का सर्वे जीपीएस पद्धति से किया जाए। जिससे सटीक और समयबद्ध तरीके से नुकसान का आंकलन हो पाएगा।
  • मंगलवार को फसल नुकसानी की जानकारी लगने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कलेक्टर हर्ष सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर सर्वे दल गठित करने कहा था।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से फोन पर चर्चा कर प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी थी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों के साथ है। सर्वे कार्य पूर्ण कर नियमानुसार मुआवजा वितरित किया जाएगा।