• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बुरहानपुर

बुरहानपुर में बाबा साहब का बैनर फाड़ने पर बवाल, लोगों ने थाने में किया प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज की FIR

समाज के लोगों ने फटा हुआ बैनर देखा तो बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की पड़...और पढ़ें

By Sandeep ParohaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 17 Apr 2026 06:38:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Apr 2026 06:38:52 PM (IST)
बुरहानपुर में बाबा साहब का बैनर फाड़ने पर बवाल, लोगों ने थाने में किया प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज की FIR
बाबा साहब का बैनर फाड़ने पर बिफरा समाज।

HighLights

  1. बाबा साहब का बैनर फाड़ने पर बिफरा समाज
  2. थाने में प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
  3. अड़गांव का मामला, शाम को निकाली गई रैली

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के अड़गांव में गुरुवार रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाबा साहब अंबेडकर का फ्लेक्स बैनर फाड़ देने से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। शुक्रवार सुबह समाज के लोगों ने फटा हुआ बैनर देखा तो बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की पड़ताल प्रारंभ की।

आरोपित की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण

पुलिस ने उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन वे आरोपित को पकड़ कर गांव में उसका जुलूस निकालने की मांग पर अड़ गए। दिनभर चली गहमागहमी के बीच बड़ी संख्या में बौद्ध समाज और बसपा के लोग थाने पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। समाज के लोगों को समझाइश देकर शांत कराया गया है।


पुलिस की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न

बताया गया है कि बाबा साहब जन्मोत्सव समिति द्वारा शुक्रवार को गांव में रैली निकाली जानी थी। इसी के चलते बैनर, पोस्टर लगाए गए थे। दोपहर बाद गांव में तनाव कम हुआ। शाम को समाजजनों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली निकाल कर बाबा साहब का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। बैनर फाड़ने वाले आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने में एमपी आगे, 50% आरक्षण पर 52.84% महिलाएं चला रही हैं ग्रामीण सरकार

बसपा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

इस मामले को लेकर बसपा ने एसपी देवेंद्र पाटीदार को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि अड़गांव में हुई यह घटना सोची समझी साजिश थी। इससे पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि इस घटना से समाज के लोगों में आक्रोश है। बसपा ने चौबीस घंटे के अंदर आरोपित की गिरफ्तारी करने व उनके खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट और राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है।