• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

MP में तालाब किनारे मिले 500 वोटर आईडी कार्ड, मचा हड़कंप, कांग्रेस और सपा ने सरकार पर साधा निशाना

MP News: छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा में मतदाता पहचान पत्रों का ढेर मिला है। यह ढेर बिजावर नगर के तालाब किनारे मिला है। जिसमें 500 से वोटर आइडी कार...और पढ़ें

By Bharat SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 04 Oct 2025 09:08:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Oct 2025 09:08:21 PM (IST)
MP में तालाब किनारे मिले 500 वोटर आईडी कार्ड, मचा हड़कंप, कांग्रेस और सपा ने सरकार पर साधा निशाना
MP में तालाब किनारे मिले 500 वोटर आईडी कार्ड।

HighLights

  1. मतदाता पहचान पत्र मिलने का नहीं थम रहा है सिलसिला
  2. बिजावर विधानसभा में मतदाता पहचान पत्रों का ढेर मिला
  3. पहचान पत्रों को लेकर अब क्षेत्रीय राजनीति भी गरमा गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। प्रदेश में यहां वहां मतदाता पहचान पत्रों के मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। कुछ दिन पहले टीकमगढ़ क्षेत्र में मतदाता पहचान पत्र मिले थे अब छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा में मतदाता पहचान पत्रों का ढेर मिला है। यह ढेर बिजावर नगर के तालाब किनारे मिला है। जिसमें 500 से वोटर आइडी कार्ड मिले हैं। एक साथ मिले इन मतदाता पहचान पत्रों को लेकर अब क्षेत्रीय राजनीति भी गरमा गई है।

कांग्रेस ने की जांच की मांग

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गगन यादव और सपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज यादव ने मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि पहले इस तरह के मामले सुनने को भी नहीं मिलते थे लेकिन अब कही भी मतदाता पहचान पत्रों के ढेर देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस इस मामले को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी और इन तालाब किनारे मिले मतदाता पहचान पत्रों की जांच कराए जाने की मांग करेगी।


लोगों ने जाकर देखे वोटर आईडी कार्ड

तालाब किनारे जब मतदाता पहचान पत्रों का ढेर मिलने की जानकारी लोगों को लगी तो वह देखने पहुंच गए। जिनमें हीरालाल साहू भी शामिल थे। जिनके बेटे के नाम का मतदाता पहचान पत्र इस ढेर में मिला। इसी तरह से नीतिश अग्निहोत्री भी पहुंचे और कहा कि यहां तो मतदाता पहचान पत्रों को ढेर लगा है। खास बात यह है कि इन मतदाता पहचान पत्रों को कौन यहां फेंककर गया है और यह कहां से आए हैं इस तरह के सवाल लोग एक दूसरे से करते दिखे। इधर सोशल मीडिया पर भी यह मामला गरमा गया है।

क्या बोले लोग?

बिजावर निवासी हीरालाल साहू ने कहा किमतदाता पहचान पत्रों के ढेर में मेरे बेटे के नाम का भी कार्ड मिला है। मैं भी इसे देखकर दंग रह गया। वहीं बिजावर निवासी नीतिश अग्निहोत्री ने कहा कि बिजावर नगर के तालाब किनारे मतदाता पहचान पत्रों का ढेर पड़ा मिला। कार्ड भी पूरी तरह से असली हैं।

नेताओं ने क्या कहा?

छतरपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गगन यादव ने कहा कि राहुल गांधी पूर्व से कह रहे हैं कि वोटों की चोरी की गई है। आखिर बिजावर के तालाब किनारे यह मतदाता पहचान पत्र कहां से आए। यह प्रशासन को जांच कराना चाहिए। कांग्रेस इस मामले को लेकर सोमवार को प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी।

यह भी पढ़ें- 'मकान बनाना है तो 50 हजार निकालो...', पैसे देने से इनकार करने पर बदमाशों ने पहले सरिये से पीटा, फिर की हवाई फायरिंग

मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि मैं निर्वाचन आयोग से पूछना चाहता हूं कि वोटर आईडी बिजावर नगर के तालाब किनारे क्यों फेंकी गई हैं। क्या प्रदेश में वोटर आईडी चोरी की गई हैं। इस मामले की प्रशासन जांच कराएं।

प्रशासन ने कहा- जांच होगी

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कहा कि तालाब किनारे मतदाता पहचान पत्र मिलने के मामले की जांच कराएंगे। इसे लेकर बिजावर एसडीएम को निर्देशित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।