• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

4 साल की मासूम से दरिंदगी, टॉफी का लालच देकर 70 साल के बुजुर्ग ने की गलत हरकत, आंगनवाड़ी से लौट रही थी बच्ची

मां के पूछने पर डरी हुई बच्ची ने बताया कि 'बब्बा' ने उसके साथ गलत हरकत की है। अगले दिन बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। परिजनों ने आरोपी से पूछताछ कर थान...और पढ़ें

By Unnat PachauriEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 05:01:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 05:01:45 PM (IST)
4 साल की मासूम से दरिंदगी, टॉफी का लालच देकर 70 साल के बुजुर्ग ने की गलत हरकत, आंगनवाड़ी से लौट रही थी बच्ची
आंगनवाड़ी से लौट रही बच्ची के साथ दरिंदगी। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. आंगनवाड़ी से लौट रही बच्ची के साथ दरिंदगी
  2. टॉफी का झांसा देकर बुजुर्ग ने की हैवानियत
  3. आरोपी हरि रैकवार को 12 घंटे में भेजा जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। जिले के खजुराहो में एक 4 साल 9 महीने की बच्ची से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 70 साल के हरि रैकवार ने टॉफी देने के बहाने बच्ची को अपनी गोद में बिठाकर गलत हरकत की। यह घटना 24 सितंबर को हुई।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी आंगनवाड़ी से लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे बुलाया और गलत काम किया। जब बच्ची रोते हुए घर पहुंची, तो उसकी पेशाब वाली जगह से खून निकल रहा था।


मां के पूछने पर डरी हुई बच्ची ने बताया

मां के पूछने पर डरी हुई बच्ची ने बताया कि 'बब्बा' ने उसके साथ गलत हरकत की है। अगले दिन बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। परिजनों ने आरोपी से पूछताछ कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची को दर्द होने पर डॉक्टर के पास ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- इंदौर-दाहोद रेल लाइन परियोजना की बढ़ी रफ्तार, टीही सुरंग में 86% ट्रैक का काम पूरा, बचा है महज 406 मीटर का कार्य

12 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

खजुराहो थाना प्रभारी नंदकिशोर सोलंकी ने बताया कि मामला पॉक्सो एक्ट का था तो मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार रात में ही अपराध पंजीबद्ध हुआ था।

पुलिस ने आरोपी हरि रैकवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके शाम को जेल भेज दिया है।