• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

इंदौर-दाहोद रेल लाइन परियोजना की बढ़ी रफ्तार, टीही सुरंग में 86% ट्रैक का काम पूरा, बचा है महज 406 मीटर का कार्य

इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के टीही-पीथमपुर हिस्से में निर्माणाधीन 2.95 किलोमीटर लंबी टीही सुरंग अब निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच गई है।

By PremVijay PatilEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 04:38:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 04:38:36 PM (IST)
इंदौर-दाहोद रेल लाइन परियोजना की बढ़ी रफ्तार, टीही सुरंग में 86% ट्रैक का काम पूरा, बचा है महज 406 मीटर का कार्य
टीही सुरंग में बैलास्टलेस ट्रैक का कार्य पूरा हो गया है।

HighLights

  1. धार-पीथमपुर रेल कनेक्टिविटी का इंतजार होगा खत्म
  2. टीही सुरंग में बैलास्टलेस ट्रैक का काम अंतिम चरण में
  3. टीही-पीथमपुर रेल मार्ग की सुरंग में फिनिशिंग कार्य जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के टीही-पीथमपुर हिस्से में निर्माणाधीन 2.95 किलोमीटर लंबी टीही सुरंग अब निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच गई है। 26 सितंबर 2026 की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार सुरंग में कुल 2957 मीटर में से 2551 मीटर बैलास्टलेस ट्रैक (बीएलटी) का काम पूरा हो चुका है।

अब केवल 406 मीटर का कार्य शेष है। इस तरह सुरंग के करीब 86 प्रतिशत हिस्से में ट्रैक का महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो चुका है। सुरंग की लाइनिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और अब शेष हिस्से में ट्रैक के साथ फिनिशिंग कार्यों को गति दी जा रही है।


2551 मीटर में ट्रैक का काम पूरा

सुरंग निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण चरणों में शामिल बैलास्टलेस ट्रैक का काम तेजी से आगे बढ़ा है। 2957 मीटर लंबी सुरंग में 2551 मीटर हिस्से में बीएलटी पूरा हो चुका है। शेष 406 मीटर में ये कार्य किया जाना है। ट्रैक का ये चरण पूरा होने के बाद सुरंग को रेल परिचालन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए जुड़े अन्य कार्यों को पूरा किया जाएगा।

लाइनिंग पूरी, ड्रेनेज और कंक्रीट कार्य भी आगे

रिपोर्ट के अनुसार सुरंग की लाइनिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। सुरंग के बाहर ड्रेनेज से जुड़े कार्य में 510 मीटर खोदाई पूरी हो चुकी है। वहीं पीसीसी, रिइनफोर्समेंट, राफ्ट कंक्रीट और प्रथम लिफ्ट की वाल कंक्रीट का काम 308 मीटर तक पूरा दर्ज है। शेष हिस्से में ड्रेनेज की दूसरी और अंतिम लिफ्ट सहित अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

बैकफिल कंक्रीट का भी अधिकांश काम पूरा

सुरंग से जुड़े बैकफिल कंक्रीट का काम भी काफी आगे बढ़ चुका है। रिपोर्ट में 1800 घनमीटर में से 1523 घनमीटर बैकफिल कंक्रीट पूरा बताया गया है। इसी तरह कट एंड कवर पी-1 हिस्से में 23 हजार घनमीटर में से 22,200 घनमीटर फिलिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इससे इस हिस्से का भी अधिकांश निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है।

रेस्क्यू शाफ्ट और वेंटिलेशन का काम भी प्रगति पर

सुरंग की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े निर्माण में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। रेस्क्यू शाफ्ट की 23 में से 17 लिफ्ट में रिइनफोर्समेंट का काम पूरा हो चुका है, जबकि 16 लिफ्ट में फार्मवर्क और कंक्रीट का काम पूरा है। स्टेयरकेस वाल की 22 में से 15 लिफ्ट तथा वेंटिलेशन डक्ट बाक्स की 22 में से 15 लिफ्ट का काम पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें- एमपी में मात्र 200 रुपए में घूम सकेंगे उज्जैन के 17 प्रमुख मंदिर, इन 12 रास्तों से गुजरेगी बस

पोर्टल-2 का निर्माण पूरा

सुरंग के पोर्टल-2 हिस्से में रिइनफोर्समेंट, फार्मवर्क और कंक्रीट से जुड़े सभी 18 लिफ्ट के कार्य पूरे दर्ज हैं। इससे सुरंग के प्रवेश-निकास से जुड़े निर्माण का ये महत्वपूर्ण हिस्सा भी पूरा हो चुका है।

अंतिम 406 मीटर पर निगाह

अगस्त में पश्चिम रेलवे की जानकारी में भी सुरंग की लाइनिंग पूरी होने और बैलास्टलेस ट्रैक का कार्य तेजी से आगे बढ़ने की जानकारी सामने आई थी। अब 406 मीटर बीएलटी तथा इससे जुड़े फिनिशिंग कार्य पूरे होने के साथ टीही सुरंग का निर्माण एक महत्वपूर्ण मुकाम पर पहुंच जाएगा।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के इस हिस्से में सुरंग का काम पूरा होना परियोजना की आगे की प्रगति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।