छतरपुर में दर्दनाक हादसा, खेत में करंट की चपेट में आए छोटे भाई को बचाने में बड़े भाई ने गंवाई जान
छतरपुर के सटई में खेत पर बिजली का काम करते समय छोटे भाई को करंट लग गया। उसे बचाने के प्रयास में बड़े भाई महेंद्र की करंट लगने से दुखद मौत हो गई।
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 02:33:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 02:33:59 PM (IST)
छतरपुर में दर्दनाक हादसा। (एआई जनरेटेड)HighLights
- छतरपुर के सटई में खेत पर हुआ दर्दनाक हादसा।
- बिजली का काम करते समय छोटे भाई को लगा करंट।
- छोटे भाई को बचाने में बड़े भाई की गई जान।
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। खेत में बिजली का काम करते समय हुए हादसे में एक परिवार ने अपना बड़ा बेटा खो दिया। छोटे भाई को करंट लगने पर उसे बचाने पहुंचे बड़े भाई की भी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सटई थाना क्षेत्र की है। हादसे में छोटा भाई घायल हुआ है, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।
भाई को बचाने में गंवाई जान
जानकारी के अनुसार सटई निवासी महेंद्र पटेल रविवार को अपने छोटे भाई सोनू पटेल के साथ खेत पर बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सोनू करंट की चपेट में आ गया। भाई को संकट में देख महेंद्र उसे बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन वे भी बिजली के करंट की चपेट में आ गए।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
- देखते ही देखते दोनों भाई हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद स्वजन दोनों को तत्काल सटई अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सोनू का प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं महेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया।
- जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सोनू को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में नो-एंट्री में घुसा बेकाबू कंटेनर, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चलती गाड़ी पर चढ़कर रोका