
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। विक्की फैक्ट्री से शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार कंटेनर शहर में प्रवेश कर गया। झांसी रोड पर जब कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने स्टापर उड़ा दिए। इसके बाद तीन जगह चालक ने स्टापर में टक्कर मारकर तोड़ दिया। ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी पीछे लगी और चलते कंटेनर के बराबर गाड़ी लगाकर आरक्षक चढ़ा, दूसरी तरफ से दूसरा आरक्षक चढ़ा, तब कंटेनर रोका जा सका।
पुलिसकर्मियों ने जान की बाजी लगाकर कंटेनर रोका। चालक और क्लीनर को पकड़कर यूनिवर्सिटी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोनों शराब के नशे में धुत्त मिले हैं। भाजपा युवा नेता बिक्कू राजावत ने भी उसकी घेराबंदी में पुलिस की मदद की।
विक्की फैक्ट्री तिराहे से पुलिस गायब थी। मौका मिलते ही कंटेर घुस गया। शीतला माता मंदिर पर हादसा हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे, तब भी झांसी रोड थाने के स्टाफ ने गलती की।
यह भी पढ़ें- मुरैना में चंबल नदी से 4 किलोमीटर दूर गांव में घुसा 11 फीट का मगरमच्छ, आंगन में देख उड़े परिवार के होश
विक्की फैक्ट्री से कंटेनर अंदर घुसा। फिर माधव नगर गेट के पास रोकने का प्रयास किया। यहां भी वह नहीं रुका। राजमाता चौराहा पर ट्रैफिक रोक दिया, क्योंकि वह तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था। यहां ट्रैफिक रोककर स्टापर लगाए, तब भी नहीं रुका। उसने यहां स्टापर में टक्कर मार दी।
पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। दोनों शराब के नशे में धुत्त हैं। नाम बताने में भी असमर्थ हैं। एक के पास आधार कार्ड मिला है, जिसमें लाडो सिंह नाम लिखा है।
यह भी पढ़ें- 'मैडम मेरे साथ बाहर घूमने चलो...': टीचर ने दी थाने जाने की धमकी तो पैरों में गिर पड़ा शिवपुरी के स्कूल का प्रिंसिपल
विक्की फैक्ट्री से नो एंट्री में प्रवेश किए कंटेनर को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। चालक और क्लीनर शराब के नशे में धुत्त हैं। आयुष मिश्रा, सूबेदार, ट्रैफिक पुलिस