Chhatarpur News: छतरपुर. नईदुनिया प्रतिनिधि। बुंदेलखंड में लंबे समय से एक हाई स्पीड ट्रेन की दरकार थी। जिससे विश्व पर्यटन नगरी में पहुंचने वाले लोगों को सफर आसान हो सके। वंदेभारत को दौड़ने से लोगों को तेज रफ्तार सुविधा मिली है। अब पर्यटक और बिजनेस क्लास लोगों को वंदे भारत का सफर खूब भा रहा है। बीते करीब महीने में वंदेभारत को खूब पैसेजर मिले हैं। दिल्ली से खजुराहो के लिए चलने वाली इस ट्रेन को मिलने वाले पैसेजर्स की बात करें तो बुंदेलखंड के खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़ और झांसी से खूब पैसेंजर मिल रहे हैं। अगर छतरपुर, टीकमगढ़ और खजुराहो शहरों की बात करें तो सबसे जयादा पैसेंजर खजुराहो के लिए रहे हैं। हालांकि सामान्य मजदूरों और कामगारों के लिए इस ट्रेन का सफर अन्य ट्रेनों की अपेक्षा महंगा है। वह वंदेभारत के एसी चैयर कार के सफर से दूर हैं। खजुराहो से अभी तक एक ही ट्रेन की सुविधा लोगों को मिल पा रही थी। लेकिन अब वंदे भारत के शुरू होने के सफर आसान हो गया है।
बुंदेलखंड में पर्यटन स्थलों का दीदार करने के लिए सबसे ज्यादा पर्यटक खजुराहो आते हैं इस कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। बारिश के बाद यानी जुलाई अगस्त के बाद से पर्यटकों की संख्या बढ़नी शुरू हो जाती है। इसके बाद फिर लगातार फरवरी माह तक आना जाना जारी रहता है। अभी गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। खजुराहो का तापमान भी बढ़ गया है। इस कारण पर्यटकों का आना जाना कम हो गया है।
छतरपुर में खजुराहो से दिल्ली जाने के लिए गीता जयंती ट्रेन की सुविधा है। लेकिन यह ट्रेन पैसेंजरों की बढ़ती भीड़ के कारण ओवरलोड हो जाती है। सामान्य सीटों के पैसेंजर रिजर्वेशन में जा धंसते हैं। इस कारण रिजर्वेशन कराने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। सामान्य डिब्बों में जगह नहीं बचने के कारण अन्य डिब्बों में लोग घुस जाते हैं। वह कहते हैं कि सफर तो करना ही है। अगर छतरपुर जिले की बात करें तो दो से ढाई हजार पैसेंजर रोजाना ट्रेनों में सफर करते हैं।
खजुराहो एयरपोर्ट से अभी एक ही हवाई सेवा लोगों को मिल रही है। स्पाइस जेट विमान खजुराहो से दिल्ली के लिए उड़ रहा है। कुछ दिन पहले इंडिगो ने भी अपनी हवाई सेवा शुरू की थी लेकिन बीते माह उसने अपनी सेवा बंद कर दी थी। अब फिर इंडिगो अपनी हवाई सेवा अक्टूवर माह से शुरू कर सकती है। इंडिगो ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। इंडिगो की हवाई सेवा मिलने से पर्यटकों व अन्य लोगों को गीता जयंती व वंदेभारत सहित दो हवाई सेवाओं की सुविधा मिल सकेगी।
वंदे भारत को पैसेंजर खूब मिल रहे हैं। छतरपुर टीकमगढ और खजुराहो की बात करें तो खजुराहो के पैसेंजर ज्यादा आ जा रहे हैं। जब से वंदे भारत शुरू हुई है 70 से 80 फीसदी फुल चल रही है।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी रेल मंडल