• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर बिजली गुल होने पर नवरात्र के पहले दिन छात्रा ने व्रत के जल की जगह पिया कीटनाशक, हालत गंभीर

छतरपुर में नवरात्रि पर बिजली गुल होने से 23 वर्षीय छात्रा ने अंधेरे में पूजन जल समझकर कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में...और पढ़ें

By Unnat PachauriEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 08:58:34 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 09:39:07 AM (IST)
छतरपुर बिजली गुल होने पर नवरात्र के पहले दिन छात्रा ने व्रत के जल की जगह पिया कीटनाशक, हालत गंभीर
छात्रा ने व्रत के जल की जगह पिया कीटनाशक। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. छतरपुर के ग्राम पुर में छात्रा ने पिया कीटनाशक।
  2. नवरात्रि के पहले दिन व्रत के दौरान हुई बड़ी चूक।
  3. बिजली गुल होने के कारण अंधेरे में नहीं पहचाना बर्तन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। नवरात्रि के पहले दिन बिजली गुल होने से हुई चूक में 23 वर्षीय छात्रा ज्योति पटेल ने पूजन का जल समझकर कीटनाशक का घोल पी लिया। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुर की है। छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

अंधेरे में नहीं कर सकी बर्तन की पहचान

जानकारी के अनुसार ज्योति नवरात्रि में नौ दिवसीय अखंड व्रत रखने की तैयारी कर रही थी। सुबह स्नान और पूजा-पाठ के बाद वह पूजन का जल पीने पहुंची। इसी दौरान बिजली चली गई और अंधेरे में वह बर्तन की पहचान नहीं कर सकी।


पिता द्वारा तैयार कीटनाशक का घोल पिया

उसने गलती से पिता द्वारा मच्छर और कीड़े मारने के लिए तैयार करके रखा गया कीटनाशक का घोल पी लिया। घोल का स्वाद असामान्य लगने पर छात्रा ने तत्काल स्वजन को इसकी जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में गे डेटिंग ऐप से ठगी, युवक से दोस्ती कर होटल में दी 'नकली क्राइम ब्रांच' की रेड, न्यूड वीडियो बनाकर लूटे 1.38 लाख