छतरपुर में घर के पास खेल रही ढाई साल की बच्ची अचानक लापता, तालाब में मिली लाश
छतरपुर के बरकौहां गांव में करीब ढाई वर्षीय बच्ची मोहिनी नाथ तालाब में डूब गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने जांच और पोस्टमार्टम शुर...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 02:00:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 03:46:54 PM (IST)
छतरपुर में घर के पास खेल रही ढाई साल की बच्ची अचानक लापता। (नईदुनिया)HighLights
- बरकौहां गांव में ढाई वर्षीय बच्ची तालाब में डूबी।
- तलाश के दौरान ग्रामीणों ने बच्ची को पानी में पाया।
- परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर तुरंत पहुंचे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरकाैहां में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। घर के पास स्थित तालाब में डूबने से करीब ढाई साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। स्वजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
तलाश के दौरान तालाब में मिली मासूम
- जानकारी के अनुसार बरकौहां निवासी जगन्नाथ की करीब ढाई वर्षीय बेटी मोहिनी नाथ गुरुवार सुबह घर के आसपास थी। कुछ समय बाद जब वह दिखाई नहीं दी तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू कर की। घर के आसपास और रास्तों पर खोजबीन के बाद स्वजन और ग्रामीणों ने पास स्थित तालाब की ओर तलाश की। इसी दौरान बच्ची पानी में डूबी हुई दिखाई दी।
ग्रामीणों की मदद से स्वजन ने बच्ची को तत्काल तालाब से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पंचायत की ओर से आर्थिक सहायता का आश्वासन
हादसे की खबर मिलते ही ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि प्रीतम सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और पंचायत की ओर से पात्रता के अनुसार परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही। मासूम की मौत के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।