• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

Weather Update: MP के खजुराहो, नौगांव सहित छतरपुर में कड़ाके की सर्दी... IMD ने बुंदेलखंड में जारी किया बारिश का अलर्ट

MP Weather Update:उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने बुंदेलखंड में ठंड का असर और तेज कर दिया है। छतरपुर और नौगांव क्षेत्र में रात को घना कोहरा और दिनभर...और पढ़ें

By Bharat SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 05 Jan 2026 08:08:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Jan 2026 08:09:22 PM (IST)
Weather Update: MP के खजुराहो, नौगांव सहित छतरपुर में कड़ाके की सर्दी... IMD ने बुंदेलखंड में जारी किया बारिश का अलर्ट
Weather Update: सर्द हवा का कहर, नौगांव में तापमान एक डिग्री पर पहुंचा। फाइल फोटो

HighLights

  1. नौगांव में तापमान गिरकर एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा
  2. MP के खजुराहो में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज
  3. बारिश की संभावना से तापमान और गिरने के आसार

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर: उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं का असर बुंदेलखंड में लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज सर्द हवा के कारण क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। रात के समय कोहरा छा रहा है, वहीं दिनभर ठिठुरन लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर रही है। सोमवार को भी मौसम का यही मिजाज बना रहा।

ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। सोमवार को नौगांव में न्यूनतम तापमान गिरकर एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया। वहीं खजुराहो में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालात ऐसे हैं कि दिन के समय भी सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है।


naidunia_image

कड़ाके की ठंड के बावजूद नौनिहालों को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सुबह और दिनभर की ठिठुरन बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। दूसरी ओर अधिकारी अपने गरम कमरों में हीटर की गर्मी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अधिकारियों को बच्चों की ठंड का वास्तविक अहसास करना है, तो पहले उनके कमरों से हीटर हटाए जाने चाहिए।

गौरतलब है कि छतरपुर से कम ठंड वाले प्रदेश के 16 से अधिक जिलों में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जा चुका है। दतिया और ग्वालियर जैसे जिलों ने समय रहते स्कूल अवकाश का निर्णय लिया, लेकिन छतरपुर और नौगांव क्षेत्र में अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बुंदेलखंड के छतरपुर सहित अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। यदि बारिश होती है, तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। नौगांव में ओस की बूंदें जमने लगी हैं, जिससे ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है और लोगों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें- MP के छिंदवाड़ा में शुद्ध पेयजल संकट, आधे दर्जन वार्डों में सप्लाई हो रहा दूषित पानी, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं