• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

'बदनाम करना चाहती हैं विदेशी ताकतें...', डीप फेक वीडियो वायरल होने पर बोले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Baba Bageshwar Dham के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें कहीं उनको उड़ते हुए दिखाया गया ...और पढ़ें

By Bharat SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 28 Oct 2025 10:05:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Oct 2025 10:05:29 PM (IST)
'बदनाम करना चाहती हैं विदेशी ताकतें...', डीप फेक वीडियो वायरल होने पर बोले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
दरबार में अपनी बात कहते पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

HighLights

  1. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के फेक वीडियो आए सामने
  2. बोले- बदनाम करना चाहती हैं विदेशी ताकतें
  3. 22 लोगों की टीम उनको बदनाम करने में लगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें कहीं उनको उड़ते हुए दिखाया गया है, तो कहीं अमेरिकी पुलिस द्वारा मंच से उठाते हुए दिखाया गया है। इस तरह के वीडियो को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने धाम पर लगाए दरबार के दौरान कहा है कि वीडियो एआइ से बनाए जा रहे हैं। विदेशी ताकतें बदनाम करना चाहती हैं।

दिल्ली में एक बड़े अधिकारी ने उनको बताया है कि इसके लिए आइटी के 22 सदस्यों की टीमें काम कर रही हैं। उनको स्पांसर किया गया है। यह टीमें उनके फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रही हैं।


तांत्रिकों की दुकानें हो गईं बंद

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि हम मंचों से उनकी ठठरी बांधते हैं, तो क्या वह चुप रहेंगे। उनके पास जो शक्तियां होंगी, वो उनको छोड़ते होंगे। बालाजी सरकार की कृपा से सभी तांत्रिकों की दुकानें बंद हो गई हैं। अब तो वे कुछ न कुछ करेंगे। बालाजी के आगे कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री 7 नवंबर से हिन्दू राष्ट्र की कामना लेकर पदयात्रा निकाल रहे हैं। यह पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन के तक निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP के किसानों के लिए बड़ा एलान... खेत के ऊपर हाईटेंशन बिजली लाइन लगाने पर मिलेगा 200% मुआवजा

धाम की टीम रखेगी नजर

बागेश्वर धाम मीडिया प्रभारी कमल अवस्थी ने कहा कि इस तरह के फेक वीडियो और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए धाम की टीम भी सक्रिय की गई है। जो सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।