• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, गला दबाने के बाद गर्दन में गोदा पेचकस, छतरपुर में खूनी इश्क का खौफनाक अंत

अमरोनिया के जंगल में जिस व्यक्ति का शव मिला था उसकी हत्या की गई है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथी के साथ मिलकर की थी।

By Bharat SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 06:17:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 06:17:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, गला दबाने के बाद गर्दन में गोदा पेचकस, छतरपुर में खूनी इश्क का खौफनाक अंत
पत्नी ने अन्य प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी।

HighLights

  1. पत्नी ने अन्य प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
  2. पत्नी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
  3. अमरोनिया के जंगल में बगाई नाले के पास मिला था शव

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। अमरोनिया के जंगल में जिस व्यक्ति का शव मिला था उसकी हत्या की गई है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथी के साथ मिलकर की थी। गला दबाकर उसे मारा गया कहीं बच न जाए इसलिए उसकी गर्दन में पेचकस से घाव किए गए। पुलिस ने आरोपित पत्नी सहित प्रेमी व एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरी घटना बताई।

गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

10 जुलाई को मनीराम रैकवार की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो अमरोनिया के जंगल में बगाई नाला में एक शव बरामद हुआ शव की पहचान मनीराम रैकवार के रूप में हुई। घटनास्थल से मिले भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर थाना सटई में हत्या का मामला दर्ज किया गया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस विवेचना के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की पत्नी शिवानी रैकवार का साथी अखलेश पटेल और सहयोगी भरत यादव ने मिलकर हत्या की है।

यह भी पढ़ें- सिवनी: केस रफा-दफा करने में 1500 रुपये की रिश्वत मांग रहा था उप तहसील का लिपिक, लोकायुक्‍त ने पकड़ा

पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपितों में शामिल शिवानी रैकवार पत्नी मनीराम रैकवार, निवासी ग्राम सिगरामपुरा, अखलेश पटेल, पुत्र भगवानदास पटेल निवासी ग्राम पल्कोहा, थाना किशनगढ़, जिला छतरपुर, भरत यादव पुत्र नंदू यादव निवासी ग्राम पल्कोहा, थाना किशनगढ़, जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।